{"_id":"5f805b2c8ebc3e9b9575d623","slug":"uddhav-thackeray-and-devendra-fadnavis-should-jointly-decide-on-maratha-quota-bjp-mp-sambhaji-chhatrapati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठा आरक्षण मुद्दे पर उद्धव और फडणवीस दोनों को एक साथ आना चाहिएः भाजपा सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मराठा आरक्षण मुद्दे पर उद्धव और फडणवीस दोनों को एक साथ आना चाहिएः भाजपा सांसद
Fri, 09 Oct 2020 06:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 09 Oct 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस- उद्धव ठाकरे
- फोटो : social media
भाजपा सांसद संभाजी छत्रपति ने शुक्रवार को कहा कि मराठा आरक्षण मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस दोनों को एक साथ आना चाहिए। छत्रपति ने उस्मानाबाद जिले के तुलजापुर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मराठा समुदाय की आवाज उन नेताओं तक पहुंचनी चाहिए जो राज्य पर शासन कर रहे हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री (ठाकरे) और पूर्व सीएम (फडनवीस) को एक साथ आना चाहिए और स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वे मराठा समुदाय के लिए क्या करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले महीने की शुरुआत में, सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा और नौकरियों में मराठों को आरक्षण देने वाले 2018 महाराष्ट्र कानून के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन