फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   udaipur case Sri Ram Sena announced to start I am kanhaiya lal campaign

Udaipur: श्री राम सेना ने कहा- आतंक के ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदू समाज, कल से शुरू करेंगे 'आई एम कन्हैया लाल' अभियान

Wed, 29 Jun 2022 09:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Jun 2022 09:00 PM IST
सार

प्रमोद मुताबिक ने मांग की कि केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए व सुनिश्चित करना चाहिए कि घटना के पीछे के लोगों को फांसी दी जाए। युवा ब्रिगेड, हिंदू जन जागृति समिति और अन्य हिंदू संगठन मिलकर गुरुवार से 'आई एम कन्हैया लाल' अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन
udaipur case Sri Ram Sena announced to start I am kanhaiya lal campaign
प्रमोद मुतालिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर में एक टेलर की नृशंस हत्या की निंदा करते हुए श्री राम सेना नेता प्रमोद मुतालिक ने बुधवार को कहा कि हिंदू समाज आंतक के ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हत्याकांड में शामिल दोषियों के लिए मौत की सजा की भी मांग की। उन्होंने 'आई एम कन्हैया लाल', 'आई एम नुपुर शर्मा सपोर्टर' अभियानों की भी घोषणा की। 
विज्ञापन


मुतालिक ने कहा, खून खौल रहा है, हिंदू समाज में आक्रोश है, उन्होंने न सिर्फ कन्हैया लाल को मारा है बल्कि हिंदू समाज को मार रहे हैं और भड़का रहे हैं..ये ज्यादा हो गया।
विज्ञापन


घटना के पीछे के लोगों को फांसी दी जाए : मुतालिक
उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी को भी धमकी दी है और सुनिश्चित करना चाहिए कि घटना के पीछे के लोगों को फांसी दी जाए। उन्होंने कहा कि युवा ब्रिगेड़, हिंदू जन जागृति समिति, श्री राम सेना और अन्य हिंदू संगठन मिलकर गुरुवार से 'आई एम कन्हैया लाल', 'आई एम नुपुर शर्मा सपोर्टर' अभियान शुरू करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को उदयपुर में दिनदहाड़े दो लोगों ने एक टेलर की बर्बर हत्या की और उसके बाद एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया जिसमें वह यह कहते हुए सुनाई दिए कि उन्होंने इस्लाम का बदला लिया है। इस हत्याकांड की सोशल मीडिया जमकर निंदा हो रही है।  हत्या के आरोप में रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में पहचाने गए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा नेताओं ने की कड़ी सजा देने की मांग
कई राज्य भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने हत्या की निंदा करते हुए हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है। वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक के एस ईश्वरप्पा ने "राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल" लोगों को मौत की सजा देने के लिए नए कानून बनाने की मांग की।

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने हत्या को बर्बर और अमानवीय करार दिया और गिरफ्तार लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा सजा की मांग की। उन्होंने इस घटना के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए तथाकथित बुद्धिजीवियों की चुप्पी पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या वे अब पक्षघात से प्रभावित हैं।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने इस घटना को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने के उद्देश्य से एक 'राक्षसी कृत्य' करार दिया और हत्यारों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।


कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा, "मैं उदयपुर में निर्दोष व्यक्ति का सिर काटने के बर्बर कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। इस तरह की क्रूरता को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता है और अपराधियों को दंडित किया जाना चाहिए।"  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed