फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UBT Mp sanjay Raut cites Ajit Pawar's statement on BJP 'scam' file, casts doubts on death

राउत ने अजित पवार की मौत पर खड़े किए सवाल: BJP 'घोटाले वाली फाइल' का किया जिक्र, भाजपा बोला- बेबुनियाद आरोप

Mon, 02 Feb 2026 04:04 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 04:04 PM IST
सार

 Sanjay Raut on Ajit Pawar Death: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने एनसीपी नेता अजित पवार की मौत पर सवाल खड़े किए हैं। राउत ने दावा किया है कि अजित दादा के पास भाजपा की एक घोटाले की फाइल थी। जिसके कुछ दिन बाद उनकी रहस्यमयी तरीके मौत हो गई। 

विज्ञापन
UBT Mp sanjay Raut cites Ajit Pawar's statement on BJP 'scam' file, casts doubts on death
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

संजय राउत ने सोमवार को कहा कि पूर्व महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा भाजपा के कथित घोटाले से जुड़ी एक फाइल होने का दावा करने के कुछ ही दिनों बाद एक हादसे में मारे गए। उन्होंने घटनाक्रम को रहस्यमयी बताते हुए मौत पर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन


विज्ञापन


अजित के पास भाजपा के खिलाफ फाइल थी- राउत
दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने यह भी दावा किया कि अजित पवार ने भाजपा से नाता तोड़ने और अपने चाचा व शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) में लौटने का फैसला कर लिया था। अजित पवार लगातार कहते रहे कि उनके पास भाजपा के घोटाले की फाइल है और वे इसका खुलासा करेंगे। 15 जनवरी को उन्होंने यह बात कही और अगले दस दिनों में एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। यह रहस्यमय है। बता दें कि अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'दादा शरद पवार के साथ लौटना चाहते थे'
आपको बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार ने दावा किया था कि 1995 से 1999 के बीच राज्य में सत्ता में रही भाजपा और अविभाजित शिवसेना के दौर के कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी एक फाइल उनके पास है। राउत ने कहा, जिस दिन अजित पवार ने भाजपा घोटाले की फाइल होने की बात कही, उसी दिन से मुझे शक था। इसका मतलब था कि अजित दादा ने भाजपा से दूरी बनाने का मन बना लिया था और वे फिर से शरद पवार के साथ लौटना चाहते थे। 

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद राउत ने यह भी कहा कि भले ही शरद पवार ने साफ कर दिया हो कि अजित पवार की मौत एक दुर्घटना थी और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन समय के साथ वे भी समझेंगे कि मामला उतना सरल नहीं है।


राउत ने सवाल उठाते हुए कहा, अजित पवार जैसे नेता विमान में बैठते हैं और उसमें कोई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति नहीं होता, न उनके साथ ओएसडी होता है, न मेंटेनेंस सर्टिफिकेट। उन्होंने दावा किया कि अजित पवार का अपने मूल घर लौटना भाजपा के लिए बड़ी हार होती और यह देश की राजनीति में निर्णायक मोड़ साबित होता। राउत ने यह भी कहा कि अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अब भाजपा की जागीर बनकर रह गई है।

राउत के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
राउत के आरोपों पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई। भाजपा एमएलसी चित्रा वाघ ने कहा कि राउत अपने हितों के लिए किसी की मौत का इस्तेमाल कर रहे हैं और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। चित्रा वाघ ने कहा, अगर अजित पवार के पास भाजपा के खिलाफ कोई दस्तावेज थे और वे नष्ट नहीं हुए हैं, तो उन्हें खोजा जाना चाहिए। राउत अदालत जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि राउत चाहें तो अंतरराष्ट्रीय अदालत भी जा सकते हैं, क्योंकि उन्हें भारतीय संस्थाओं पर भरोसा नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed