फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UAE Navy delegation visits Indian Navy facilities for collaboration in meteorology, oceanography

India-UAE: भारत दौरे पर आया यूएई नौसेना का प्रतिनिधिमंडल, भारतीय नौसेना के प्रमुख केंद्रों का किया दौरा

Tue, 29 Aug 2023 03:52 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 29 Aug 2023 03:52 PM IST
सार

संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना के तीन सदस्यीय विषय विशेषज्ञ प्रतिनिधिमंडल (एसएमई) कोच्चि, गोवा और नई दिल्ली में भारतीय नौसेना (आईएन) की विशेष मौसम विज्ञान, समुद्र विज्ञान और मौसम मॉडलिंग इकाइयों की चार दिवसीय यात्रा के लिए 27 अगस्त 2023 को भारत पहुंचा।

विज्ञापन
UAE Navy delegation visits Indian Navy facilities for collaboration in meteorology, oceanography
यूएई का प्रतिनिधिमंडल के साथ भारतीय अधिकारी - फोटो : ani

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना के तीन सदस्यीय विशेषज्ञ प्रतिनिधिमंडल (एसएमई) 27 अगस्त को चार यात्रा पर भारत पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कोच्चि, गोवा और नई दिल्ली में भारतीय नौसेना (आईएन) की विशेष मौसम विज्ञान, समुद्र विज्ञान और मौसम मॉडलिंग इकाइयों का दौरा किया। यह प्रतिनिधिमंडल का कर्नल डॉ. अली सैफ अली मेहराजी के नेतृत्व में यहां आया था।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यूएई विशेषज्ञ प्रतिनिधिमंडल की यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर सहयोग में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। इसका लक्ष्य मौसम विज्ञान, समुद्र विज्ञान और मौसम/महासागर मॉडलिंग के क्षेत्र में पेशेवर ज्ञान, विशेषज्ञता, प्रशिक्षण और सहयोग का आदान-प्रदान करना है।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ वर्षों में मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान के क्षेत्र में ज्ञान, विशेषज्ञता और कौशल अर्जित किया है। क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना अपनी समर्पित इकाइयों के माध्यम से हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में कई देशों को प्रशिक्षण के साथ-साथ दैनिक मौसम पूर्वानुमान सेवाएं प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएई के नौसेना प्रतिनिधिमंडल ने 28 अगस्त 2023 को कोच्चि का दौरा किया, जहां उन्होंने भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पेशेवर बातचीत नौसेना संचालन डेटा प्रोसेसिंग और विश्लेषण केंद्र (एनओडीपीएसी) में की गई, जो समुद्र विज्ञान, महासागर पूर्वानुमान और महासागर मॉडलिंग के पहलुओं के लिए एक समर्पित इकाई है। 

उन्होंने भारतीय नौसेना मौसम विज्ञान विश्लेषण केंद्र (आईएनएमएसी) का भी दौरा किया जो मौसम पूर्वानुमान और वायुमंडल मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करता है। यूएई नौसेना प्रतिनिधिमंडल ने नौसेना समुद्र विज्ञान और मौसम विज्ञान स्कूल (एसएनओएम) का भी दौरा किया, जो भारतीय नौसेना की मौसम विज्ञान, समुद्र विज्ञान और संख्यात्मक मौसम भविष्यवाणी (एनडब्ल्यूपी) प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को पूरा करता है।

यूएई का प्रतिनिधिमंडल आईएनएस हंसा, गोवा में एयर स्क्वाड्रन और मौसम कार्यालय का भी दौरा करेगा, जो भारतीय नौसेना का प्रमुख वायु स्टेशन है। इसके बाद आईएचक्यू एमओडी (नौसेना) में कमोडोर (नौसेना समुद्र विज्ञान और मौसम विज्ञान) के साथ बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed