{"_id":"59a357714f1c1bb3488b4963","slug":"two-youths-beaten-to-death-in-suspected-cow-smuggling-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगालः गाय तस्करी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगालः गाय तस्करी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या
एजेंसी/जलपाईगुड़ी
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रविवार को भीड़ ने कथित रूप से पिकअप वैन के जरिये गायों की तस्करी करने के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मारे गए युवकों की पहचान अनवर हुसैन और हफीजुल शेख के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 19 वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गांव वालों ने बताया कि युवक रविवार तड़के जिले के बरहोरिया गांव से गायों को ले जा रहे थे। उसी दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
पढ़ेंः- छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता ने गौ सेवा के नाम पर डकारे 165 करोड़ , फिर भी मर गईं 300 गाय
विज्ञापन
पिकअप वैन को भी क्षति पहुंचाई गई। पुलिस दोनों युवकों को ढुपगुड़ी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप वैन व उसमें मौजूद गायों को अपने कब्जे में ले लिया है।