फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two youth were allegedly forced to chant Jai Shri Ram by four unidentified persons in Aurangabad

दो युवकों से जबरदस्ती 'जय श्री राम' बुलवाने की कोशिश, मना करने पर दी धमकी

Mon, 22 Jul 2019 09:37 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Mon, 22 Jul 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Two youth were allegedly forced to chant Jai Shri Ram by four unidentified persons in Aurangabad
पीड़ित युवक - फोटो : ANI

विज्ञापन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो मुस्लिम युवकों से जबरदस्ती 'जय श्री राम' कहलवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को आजाद चौक पर कुछ लोगों ने दो लड़कों से जबरदस्ती जय श्री राम कहलवाने की कोशिश की। 

जब लड़कों ने जय श्री राम बोलने से इनकार कर दिया तो उनको धमकी दी गई। पीड़ितों में से एक आमिर शेख ने बताया कि आजाद चौक पर मैं अपने दोस्त के साथ जा रहा था। तभी कुछ लोग कार में आए और हमसे जय श्री राम बोलने को कहने लगे। 

विज्ञापन


हमारे मना करने पर उन्होंने हमें पीटा तो नहीं लेकिन हमें धमकी दी और वहां से भाग गए। घटनास्थल पर लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस इलाके में मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


औरंगाबाद के पुलिस कमिश्नर चिरंजीवी प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें। हमने एक एफआईआर दर्ज कर ली है और हम निष्पक्ष रूप से मामले की जांच करेंगे।

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed