फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two women IAS officers from Mysore transferred after dispute with each other

मैसूर: दो महिला आईएएस अधिकारियों बीच हुआ विवाद, समीक्षा बैठक के बाद दोनों का हुआ तबादला

Sun, 06 Jun 2021 04:54 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 06 Jun 2021 04:54 PM IST
सार

कर्नाटक के मैसूर में दो महिला आईएएस अधिकारियों बीच चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सिंधूरी मैसूर जिले की उपायुक्त थीं, अब उन्हें ‘हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एनडोमेंट्स’ में आयुक्त पद पर भेजा गया है। शिल्पा नाग मैसूर नगर निगम की आयुक्त थीं, जिनका ट्रासंफर आरडीपीआर विभाग में निदेशक (ई-गवर्नेंस) पद पर हुआ है।

विज्ञापन
Two women IAS officers from Mysore transferred after dispute with each other
आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधूरी और शिल्पा नाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की दो महिला अधिकारियों रोहिणी सिंधूरी और शिल्पा नाग सी टी के बीच पिछले कुछ दिनों से खुलेआम चल रहे विवाद के बाद उनका मैसूर से तबादला कर दिया है। सिंधूरी मैसूर जिले की उपायुक्त थीं। उन्हें ‘हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एनडोमेंट्स’ में आयुक्त पद पर भेजा गया है। पूर्व में भी वह इसी पद पर तैनात थीं।

विज्ञापन


सिंधूरी की जगह बागदी गौतम की हुई नियुक्ति
सिंधूरी की जगह अब बागदी गौतम को नियुक्त किया गया है जो अब तक वाणिज्य कर (प्रवर्तन) की अतिरिक्त आयुक्त थीं। शनिवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नाग मैसूर नगर निगम आयुक्त थीं। उन्हें आरडीपीआर विभाग में निदेशक (ई-गवर्नेंस) नियुक्त किया गया है। नाग की जगह लक्ष्मीकांत रेड्डी को नियुक्त किया गया है जो अब तक कर्नाटक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक थे।
विज्ञापन


उत्पीड़न का लगाया आरोप, सिंधूरी ने किया इनकार 
पिछले कुछ दिनों से दोनों महिला अधिकारियों के बीच खुलेआम विवाद चल रहा था। नाग ने एक संवाददाता सम्मेलन में सिंधूरी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। हालांकि, सिंधूरी ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने नाग से सिर्फ कोविड-19 प्रबंधन से संबंधित जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में लिया गया फैसला
मुख्य सचिव पी रवि कुमार की शुक्रवार (4 जून) को मैसूर में समीक्षा बैठक के बाद ये तबादले हुए। मुख्य सचिव ने दोनों अधिकारियों के बीच विवाद के संबंध में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed