{"_id":"597787f74f1c1b46588b469b","slug":"two-women-fogetted-to-in-the-wheel-of-aeroplane-out-from-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":" विमान के पहिए अंदर करना भूलीं दो महिला पायलट, एयर इंडिया ने ड्यूटी से हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विमान के पहिए अंदर करना भूलीं दो महिला पायलट, एयर इंडिया ने ड्यूटी से हटाया
एजेंसी, मुंबई
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Air india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया ने अपनी दो महिला पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया है। एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई महिला पायलटों द्वारा कोलकाता से उड़ान भरने वाले विमान का पहिया (लैंडिंग गियर)अंदर करना भूलने के कारण की गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कोलकता से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में 22 जुलाई को हुई। विमान को ईंधन कम होने के कारण नागपुर की तरफ डायवर्ट करना पड़ा, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। इस विमान में 100 लोग सवार थे।
विज्ञापन
लैंडिंग गियर का प्रयोग उड़ान भरने और विमान के उतरने के समय किया जाता है। उड़ान भरने के तुरंत बाद इसे वापस एक निश्चित स्थान पर करना होता है। एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने बताया कि पायलट विमान के टेकऑफ करने के बाद विमान के पहियों को वापस अंदर करना भूल गईं। ऐसा नहीं करने के कारण विमान में ईंधन की खपत बढ़ गई थी।
विज्ञापन