Maharashtra News : ट्रक व टैंकर में टक्कर के बाद आग लगी, नौ लोग जिंदा जले, चंद्रपुर में हुआ हादसा
मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल है। टैंकर डीजल से भरा था, जबकि ट्रक लकड़ी से लदा था। पुलिस के अनुसार दुर्घटना गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे चंद्रपुर-मूल रोड पर हुई। चंद्रपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार ने कहा कि चंद्रपुर शहर के अजयपुर के पास डीजल से भरा एक टैंकर लकड़ी के लट्ठों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना के बाद आग लग गई जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी अजयपुर पहुंचे और कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। नंदनवर ने बताया कि पीड़ितों के शवों को बाद में चंद्रपुर के अस्पताल ले जाया गया। शवों की शिनाख्ती के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।