{"_id":"5d5b96cf8ebc3e89d2165a61","slug":"two-toilets-for-four-hundred-people-mamata-banerjee-blasts-minister-during-slum-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"\"400 लोगों के लिए दो शौचालय\", गुस्साई ममता बनर्जी ने लगाई मंत्री की क्लास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
"400 लोगों के लिए दो शौचालय", गुस्साई ममता बनर्जी ने लगाई मंत्री की क्लास
Tue, 20 Aug 2019 12:14 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:14 PM IST
सार
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो सालों से नहीं किया वो अब कर रही हैं।
- ये प्रशांत किशोर का असर हो सकता है, 'दीदी के बोलो' कार्यक्रम का हिस्सा हो सकता है या फिर ममता बनर्जी की सोच में आया बदलाव भी।
- उन्हें सबसे अधिक गुस्सा आया वह थी 400 लोगों के लिए केवल दो शौचालय।
- जब उन्हें असल हालातों का पता चला तो उन्होंने शहरी विकास और निगम मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम की क्लास लगा दी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो सालों से नहीं किया वो अब कर रही हैं। ये प्रशांत किशोर का असर हो सकता है, 'दीदी के बोलो' कार्यक्रम का हिस्सा हो सकता है या फिर ममता बनर्जी की सोच में आया बदलाव भी। यहां सोमवार को वह हावड़ा के झुग्गी-बस्ती इलाके में गईं। यहां उन्होंने लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को जाना। जिस बात पर उन्हें सबसे अधिक गुस्सा आया वह थी 400 लोगों के लिए केवल दो शौचालय। ये 400 लोग नंबर दो राउंड टैंक पुरानाबस्ती के वार्ड 29 के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी प्रशासनिक बैठक के लिए जाते वक्त यहां रुक गई थीं। यहां पहुंचने के बाद जब उन्हें असल हालातों का पता चला तो उन्होंने शहरी विकास और निगम मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम की क्लास लगा दी।
विज्ञापन
ममता ने फिरहाद हकीम को उनके उमनाम से संबोधित करते हुए कहा, "बॉबी, आपके विभाग को बताया गया था, मैंने यहां आते हुए बस्ती का दौरा किया... 400 परिवार और दो शौचालय और गुसलखाने.. क्यों..? हम झुग्गी-झोंपड़ी के विकास के लिए पैसा देते हैं.. पार्षद कौन है..? वह क्या कर रहे हैं...?" वहां मौजूद लोगों ने तभी ममता को बताया कि स्थानीय तृणमूल पार्षद जून, 2017 से हत्या के आरोप में गिरफ्तार हैं।
विज्ञापन
तभी ममला ने फिरहाद से कहा, "तो किसी मामले में पार्षद जेल में हैं, लेकिन निगम तो है.. उसका प्रशासन भी है, आप दोनों वार्डों की निगरानी क्यों नहीं कर रहे हैं..? मैं आपसे बोल रही हूं, सात दिन के भीतर सभी झुग्गी बस्तियों का दौरा कर उनकी समस्याओं को दूर करना होगा।" बता दें हावड़ा नगर निगम वर्तमान में एक प्रशासक के तौर पर काम कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते साल दिसंबर में निर्धारित चुनाव अब तक नहीं हो पाए हैं।
ममता ने गुस्से में कहा, "ज्यादा शौचालय- कम से कम छह या आठ बनाकर देने में क्या समस्या है? 400 लोगों के लिए दो शौचालय क्या आप कर सकते हैं, क्या होता, अगर ये हालत आपके घर में होती..? अगर प्रावधान है, तो हम उपलब्ध क्यों नहीं करवा सकते? आप अपना काम तुरंत शुरू कीजिए।"