फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two TMC MPs welcome Bengal governors decision for opening Raj Bhavan doors to Sandeshkhali women

Bengal: पीड़ित महिलाओं के लिए राजभवन के दरवाजे खोलने के फैसले की TMC सांसदों ने की प्रशंसा, कहा- अकल्पनीय कदम

Wed, 21 Feb 2024 12:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 21 Feb 2024 12:18 PM IST
सार

कोंताई के सांसद सिसिर अधिकारी और उनके छोटे बेटे तमलुक के सांसद दिब्येंदु ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं की परिस्थिति को समझने के लिए राज्यपाल की प्रशंसा की है।

विज्ञापन
Two TMC MPs welcome Bengal governors decision for opening Raj Bhavan doors to Sandeshkhali women
सीवी आनंद बोस - फोटो : Social Media

विस्तार

संदेशखाली हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि हिंसाग्रस्त क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं जो अपने घरों में सुरक्षित नहीं है, उनके लिए राजभवन के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो नेताओं ने राज्यपाल के इस कदम की सराहना की है। 
विज्ञापन


टीएमसी के दो नेताओं ने राज्यपाल की सराहना की
कोंताई के सांसद सिसिर अधिकारी और उनके छोटे बेटे तमलुक के सांसद दिब्येंदु ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं की परिस्थिति को समझने के लिए राज्यपाल की प्रशंसा की है। मीडिया से बात करते हुए सिसिर अधिकारी ने कहा, "राज्यपाल के इस कदम ने नंदीग्राम आंदोलन की याद दिला दी जब सीपीआई(एम) से सुरक्षा दिलाने के लिए मुझे उस गांव के कई लोगों को अपने और अपने रिश्तेदारों के आवासों पर ठहराना पड़ा था।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छी सोच है। इसके लिए राज्यपाल की सराहना की जानी चाहिए। यह मुझे उस घटना की याद दिलाता है जब मैंने नंदीग्राम आंदोलन के दौरान वहां के लोगों को गुंडों से बचाने के लिए उनके रहने की व्यवस्था की थी।" बता दें कि सिसिर अधिकारी शुभेंदु अधिकारी के पिता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को राजभवन परिसर में आश्रय देना वास्तव में एक अकल्पनीय कदम
बंगाल के राज्यपाल जो खुद को संदेशखाली की महिलाओं का भाई बताते हैं, ने पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव मदद करने की कसम खाई है। दिब्येंदु ने भी राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर उनकी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं को राजभवन परिसर में आश्रय देना वास्तव में एक अकल्पनीय कदम है।




क्या है संदेशखाली विवाद
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बन रहा है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed