फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Telangana Ministers Celebrate Ram Navmi in Temple in Coronavirus Lockdown

तेलंगाना के मंत्रियों ने उड़ाईं लॉकडाउन की धज्जी, मंदिर में मनाई राम नवमी

Thu, 02 Apr 2020 08:59 PM IST
आसिम खान एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद Published by: आसिम खान Updated Thu, 02 Apr 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Two Telangana Ministers Celebrate Ram Navmi in Temple in Coronavirus Lockdown
मंदिर में राम नवमी मनाते तेलंगाना के मंत्री - फोटो : ANI

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। लेकिन तेलंगाना के मंत्रियों द्वारा इसका उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। तेलंगाना के दो कैबिनेट मंत्री गुरुवार को भद्राचलम शहर में श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर में राम नवमी मनाते हुए देखे गए।

विज्ञापन

 


मंदिर में राम नवमी मनाने वाले यह दो मंत्री अल्लोला इंद्रकरण रेड्डी (कानून और पर्यावरण) और पुव्वदा अजय कुमार (परिवहन मंत्री) हैं। कोविड-19 के 127 मामलों के साथ तेलंगाना कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप झेलने वाले प्रदेशों में से एक है। वहीं, निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में भाग लेने वाले तेलंगाना के नौ लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर कोरोना से संबंधित स्थिति का जायजा लिया। वहीं, पीएम मोदी कल नौ बजे देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। 


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कल से अब तक 328 नए केस सामने आए हैं और 12 नई मौतें रिपोर्ट हुई हैं। देश में कोरोना से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 2069 हो गई है। वहीं, कोरोना के संक्रमण की वजह देश में कुल 53 मौते हुई हैं। पॉजिटिव खबर यह है कि अब तक 155 लोग ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed