{"_id":"59d9370e4f1c1bcd538b6469","slug":"two-sharp-shooters-of-ravi-pujari-gang-arrested-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: 10 करोड़ की रंगदारी में रवि पुजारी गिरोह के दो शार्प शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: 10 करोड़ की रंगदारी में रवि पुजारी गिरोह के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
मुंबई से सटे ठाणे के घोडबंदर रोड पर स्थित एक बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी वसूलने आए रवि पुजारी गिरोह के दो शार्प शूटरों को ठाणे पुलिस के एंटी एक्सटार्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रवि पुजारी ने एक बिल्डर से दस करोड़ रुपये की मांग की थी। जब भवन निर्माता ने रकम नहीं दी तो पुजारी ने अपने दो शूटरों को बिल्डर के ऑफिस में दहशत फैलाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
ठाणे एंटी एक्सटार्शन सेल के प्रमुख प्रदीप शर्मा को सूचना मिली थी कि कासारवडवली परिसर में रवि पुजारी के दो शूटर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर दस्ते की दो टीमें शुक्रवार की रात पातलीपाडा से हिरानंदानी की ओर जाने वाले मार्ग पर जाल बिछाकर शूटरों की प्रतीक्षा करने लगे। टीमों को इसी दौरान दो युवक संदेहास्पद स्थिति में दिखाई दिए। पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि शूटर गोपाल राय मालाड के चिन्चोली और दूसरा नारायण राय घाटकोपर के अमृत नगर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शूटर दिनेश राय रवि पुजारी के अलावा फजलू रहमान गिरोह के लिए भी काम कर रहा था।
विज्ञापन