फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two plus two dialogue Rajnath Singh says talks with US Defense Minister successful, relationship will be stronger

टू प्लस टू वार्ता: राजनाथ सिंह बोले- अमेरिकी रक्षामंत्री से वार्ता सफल, रिश्ते और मजबूत होंगे

Tue, 27 Oct 2020 03:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 27 Oct 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
Two plus two dialogue Rajnath Singh says talks with US Defense Minister successful, relationship will be stronger
US Secretary of Defence Mark Esper and Rajnath Singh - फोटो : Twitter@rajnathsingh

भारत-अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता से पहले सोमवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से अलग-अलग मुलाकात की। बैठक के बाद राजनाथ ने कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्री से बातचीत सफल रही। दोनों देशों के बीच रिश्ते आगे और मजबूत होंगे तथा इनमें नया रंग जुड़ेगा। एस्पर और पोम्पियो मंगलवार की टू प्लस टू वार्ता के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

विज्ञापन


हैदराबाद हाउस में रक्षामंत्रियों की प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बैठक के बाद राजनाथ ने कहा कि बातचीत दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग व्यापक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक का मुख्य मुद्दा हिंद प्रशांत क्षेत्र में विकास और रक्षा सहयोग का विस्तार था।
विज्ञापन



भारत की ओर से बैठक में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी थे। पोम्पिओ और एस्पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन सहित, द्विपक्षीय क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
टू प्लस टू वार्ता में कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने का चीन का प्रयास और पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में उसका आक्रामक व्यवहार शामिल है। दोनों देशों के बीच बेसिक एक्सचेंज एंड को-ऑपरेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो सकता है। इसका मकसद नॉटिकल और एयरोनॉटिकल चार्ट्स समेत जियोस्पेशियल डेटा की साझेदारी है। इससे भारत को अमेरिका के सटीक सैटेलाइट्स डटा से सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में भी मदद मिलेगी।


एलएसी पर तनाव के चलते बैठक अहम
बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध चल रहा है। मंगलवार को टू प्लस टू बैठक में भारत की तरफ से रक्षामंत्री राजनाथ और विदेश मंत्री एस जयशंकर शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि भारत-अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता की घोषणा 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में हुई थी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले दोनों मंत्रियों की दक्षिण एशियाई देशों की यात्रा महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed