{"_id":"625a66c19ee711700d454e93","slug":"two-people-died-in-the-rush-during-entry-of-lord-kallazhagar-into-the-vaigai-river-as-part-of-madurai-chithirai-festival-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में हादसा: मदुरई में चिथिरई उत्सव के दौरान भक्तों का उमड़ा जन सैलाब, दो लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में हादसा: मदुरई में चिथिरई उत्सव के दौरान भक्तों का उमड़ा जन सैलाब, दो लोगों की मौत, कई घायल
Sat, 16 Apr 2022 12:18 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:18 PM IST
सार
चिथिरई उत्सव शैव-वैष्णव एकता के लिए मनाया जाता है। भीड़ वैगई नदी में भगवान कल्लाझगर के प्रवेश को देखने पहुंची है। इस उत्सव को देखने के लिए हजारों लोग मदुरई पहुंचते हैं।
विज्ञापन
मदुरै में चिथिरई उत्सव
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु के मदुरई में चिथिरई उत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ गई। इस भीड़ में कुचलने से दो लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह उत्सव शैव-वैष्णव एकता के लिए मनाया जाता है। भीड़ वैगई नदी में भगवान कल्लाझगर के प्रवेश को देखने पहुंची है। इस उत्सव को देखने के लिए हजारों लोग मदुरई पहुंचते हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु के सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और तुरंत सीएम के सामान्य राहत कोष को 2 मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल को 2 लाख रुपये और सात नाबालिगों के लिए 1 लाख रुपये प्रदान करने का आदेश दिया।
विज्ञापन