{"_id":"594b47914f1c1b204a8b467f","slug":"two-more-farmers-committed-suicide-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में दो और किसानों ने की आत्महत्या, अबतक 16 खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश में दो और किसानों ने की आत्महत्या, अबतक 16 खुदकुशी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में किसानों की आत्महत्या का मामला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। राज्य के सागर और छतरपुल जिले में दो और किसानों ने कर्ज से परेशना होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों किसान फसल खराब होने से परेशान थे। इस प्रकार मध्यप्रदेश में इस साल 16 किसानों की आत्महत्या का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन
बता दें कि मध्यप्रदेश में किसान कर्ज माफी को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस आंदोलन में पुलिस फायरिंग के चलते 6 किसानों की मौत हो गई। जिसके बाद किसान आंदोलन हिंसक हो गया। किसान आंदोलन की आंच मंदसौर समेत आसपास के 6 जिलों में फैल गई। जिसके बाद राज्य में शांति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उपवास भी रखा था।
विज्ञापन
वहीं मंदसौर में हुई हिंसा के बाद बुधवार शाम कलेक्टर स्वतंत्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले राज्य सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए कलेक्टर स्वतंत्र का ट्रांसफर कर दिया था।
विज्ञापन