फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   farmers are on road, highway block

सड़काें पर उतरे किसान, हाईवे किया जाम

Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
farmers are on road, highway block
बरेली हाईवे पर विरोध प्रदर्शन करते माकपा नेता - फोटो : अमर उजाला

एमपी के मंदसौर में फायरिंग से 8 किसानों की मौत के मामले में शुक्रवार को माकपा किसान सभा के आवाहन पर किसानों ने प्रतिरोध दिवस मनाया। जिले में इटावा बरेली हाईवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक घंटे जाम लगाए रखा। इस दौरान एमपी के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। फसल लागत की डेढ़ गुना कीमत, कर्जा माफी की मांग की गई।

विज्ञापन

 कुरसेना में किसानसभा के प्रांतीय नेता मुकुट सिंह के नेतृत्व में सभा हुई। हाईवे जाम किया गया। जिलाउपाध्यक्ष रामवरन यादव, जिलामंत्री संतोष शाक्य, कोषाध्यक्ष विशंभरनाथ वर्मा, संतोष राजपूत, विजयपाल आदि मौजूद रहे। दीग-खरगुआ के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जिलाध्यक्ष नाथूराम यादव की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया। सभा में मदंसौर पुलिस फायरिंग में मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। मुलायम सिंह, अनंत देव, विमलेश कुमार समेत दर्जनों किसानों ने हक की आवाज उठाई। एनएच 92 बरेली हाईवे पर सरसईनावर-चौपला बंबा के पास माकपा जिलामंत्री अमर सिंह शाक्य के नेतृत्व में सभा हुई। एमपी के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। पंचम सिंह यादव, राज कपूर, प्रमोद कठेरिया, विपिन कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एनएच 91ए से मिलने वाले भरथना-ऊसराहार रोड पर ऊमरसेड़ा में किसानसभा राज्यसमिति सदस्य रामप्रकाश पोरवाल, जिलाउपाध्यक्ष शिवरामसिंह यादव, दुर्गविजय सिंह आदि के नेतृत्व में सभा व प्रदर्शन हुआ। मुख्यमंत्री मप्र शिवराजसिंह चौहान का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये संकल्प लिया
 किसानों ने संकल्प लिया कि फसल का उचित मूल्य, कर्जा माफी, भूमि के बदले नौकरी, नाला सफाई, टेल तक सिंचाई, निजी नलकूप किसानों को मुफ्त बिजली की मांग तेज की जाएगी। खाद्यान्न सुरक्षा कानून को लागू कराने, 60 वर्ष से ऊपर के किसानों को 3000 रुपये पेंशन, दवा-पढ़ाई मुफ्त, बिगड़ती कानून व्यवस्था, दलितों-महिलाओं पर हमलों के खिलाफ  एवं सांप्रदायिक सद्भाव के लिए आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed