{"_id":"5950a62f4f1c1b78348b4845","slug":"two-more-farmer-committed-suicide-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में कर्ज से परेशान दो और किसानों ने की खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश में कर्ज से परेशान दो और किसानों ने की खुदकुशी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कर्ज से परेशान होकर दो और किसानों ने आत्महत्या कर ली है। इसमें से एक किसान छतरपुर जिले का और दूसरा टीकमगढ़ का है। प्रदेश में बीते एक महीने में लगभग दो दर्जन से ज्यादा किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश में कुछ दिनों पहले किसान कर्ज माफी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान मंदसौर में हुई पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत हो गई थी। जिसके बाद आंदोलन उग्र हो गया था। आंदोलन की आंच जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी फैल गई थी।
विज्ञापन
किसानों के हिंसक हुए प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में शांति के लिए उपवास भी रखा था। वहीं प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मंदसौर के कलेकटर स्वतंत्र सिंह और एपसी ओपी त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन