{"_id":"5c033d35bdec2241641d406d","slug":"two-more-arrested-in-pansare-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पानसरे हत्या मामले में दो और लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पानसरे हत्या मामले में दो और लोग गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Updated Sun, 02 Dec 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
govind pansare
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने तर्कवादी गोविंद पानसरे की हत्या के मामले में शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन दो लोगों में वासुदेव सूर्यवंशी (29) को इस साल नलसोपरा विस्फोटक जब्त मामले में गिरफ्तार किया गया था।
वहीं, भरत कुरने (37) को कर्नाटक पुलिस ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। इन दोनों लोगों को कोल्हापुर में एक अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एसआईटी ने पानसरे की हत्या के सिलसिले में इससे पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। तर्कवादी और भाकपा नेता पानसरे की पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फरवरी 2015 में हत्या कर दी गई थी।