फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two more arrested in online crime case

Cyber Crime: ऑनलाइन अपराध के मामले में दो और गिरफ्तार, तेलंगाना निवासी से की थी 27 लाख की ठगी

Tue, 30 Aug 2022 04:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 04:12 AM IST
सार

साइबराबाद पुलिस आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने सोमवार को बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड अभिषेक के दो साथियों पवन कुमार प्रजापत और आकाश रॉय को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Two more arrested in online crime case
cyber crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइबराबाद पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग एप मार्केट बॉक्स से लोगों को लूटने वाले साइबर गिरोह के और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व पीडीडीयू नगर से मास्टरमाइंड अभिषेक जैन व उसके सहयोगी कृष्ण कुमार को बुधवार को  पकड़ा गया था।इनके पास से पुलिस ने 9.81 करोड़ रुपये भी जब्त किए थे।

विज्ञापन


साइबराबाद पुलिस आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने सोमवार को बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड अभिषेक के दो साथियों पवन कुमार प्रजापत और आकाश रॉय को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया। तेलंगाना निवासी ने 27.90 लाख रुपये की ठगी की पुलिस में शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


चार लाख कमाए, फिर गंवाते गए 
शिकायतकर्ता ने सबसे पहले मार्केट बॉक्स एप पर 9999 रुपये का निवेश किया और सारे पैसे गंवा दिए। इसके बाद उसने 10 लाख रुपये और डाले, उसे 14.9 लाख रुपये मिले। उसका लालच बढ़ा तो 62.6 लाख निवेश किए। इस बार उसे 34.7 लाख ही मिले। 27.90 लाख गंवाने के बाद समझ पाया कि उसके साथ ठगी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed