फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two ministers and six MLAs left BJP, joined NPP in Arunachal

भाजपा को बड़ा झटका, अरुणाचल के 2 मंत्रियों, 12 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, एनपीपी में हुए शामिल

Wed, 20 Mar 2019 11:51 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, ईटानगर
न्यूज डेस्क, ईटानगर Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 20 Mar 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
two ministers and six MLAs left BJP, joined NPP in Arunachal
conrad sangma
आगामी चुनावों से पहले भाजपा को अरुणाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के 2 मंत्री और 12 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो गये। 
विज्ञापन


एनपीपी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान अरुणाचल के गृह मंत्री कुमार वाई ने कहा कि अगर भाजपा सही पार्टी होती तो मैं उसके लिए काम कर रहा होता। भाजपा कहती है कि उसकी प्राथमिकता में सबसे पहले देश, फिर पार्टी और उसके बाद सदस्य हैं, लेकिन यहां वंशवाद की राजनीति की जा रही है। अरुणाचल एक सेकुलर राज्य है मगर भाजपा एक धर्म विरोधी पार्टी है।
विज्ञापन


वहीं नेशनल पिपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थोमस संगमा ने राज्य में किसी भी गठबंठन की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि वे भाजपा के मंत्रियों और विधायकों का अपनी पार्टी में स्वागत करते हैं। भाजपा की विचारधारा बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि गृह मंत्री कुमार वाई, पर्यटन मंत्री जारकार गामलिन और अन्य विधायकों को भाजपा ने टिकट देने से इनकार कर दिया था। वाई ने कहा कि भाजपा ने ‘‘झूठे वादे’’ करके लोगों के मन में अपनी पहले जैसी प्रतिष्ठा खो दी है।


उन्होंने कहा कि हम सिर्फ चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि राज्य में एनपीपी की सरकार बनाएंगे। वहीं इनके अलावा, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के एक विधायक और भगवा पार्टी के अन्य 19 नेता भी एनपीपी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed