Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two men molest a girl in a moving car in kolkata, thrown out from car after protest

कोलकाता: चलती कार में दो पुरुषों ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर बाहर फेंका

Wed, 30 Dec 2020 01:01 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 30 Dec 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Two men molest a girl in a moving car in kolkata, thrown out from car after protest
सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्मदिन की पार्टी से लौट रही युवती के साथ चलती कार में उसी के दो दोस्तों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।  वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मामले में 21 वर्षीय पीड़िता द्वारा मंगलवार देर रात को जाधवपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई जो दक्षिण 24 परगना जिले के महेशटाला की रहने वाली है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़िता जाधवपुर इलाके के विक्रमगढ़ इलाके में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर रात करीब 11 बजे वाहन से आ रही थी जिसमें उसकी एक महिला मित्र सहित कुल तीन मित्र सवार थे।
विज्ञापन


एक ने नहीं की आपत्ति
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक दो पुरूष मित्रों ने कथित तौर पर वाहन में उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। वाहन में सवार दूसरी युवती ने इस पर आपत्ति नहीं की जबकि पीड़िता मदद के लिए चिल्लाती रही। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को भवानीपुर पुलिस थाने के नजदीक वाहन से बाहर फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िया ने एक अन्य पुरुष मित्र को फोन पर संपर्क किया, जो उसे जाधवपुर पुलिस थाने ले गया जहां पर उसने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि हम दोनों आरोपी पुरुषों सहित कार में सवार युवती का पता लगा रहे हैं। हम मोबाइल टावर लोकेशन की मदद से भी उनके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed