फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two men commit suicide seeking seeking quota for Maratha community in Maharashtra

Maratha Quota: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर दो लोगों ने की आत्महत्या, ब्लैकबोर्ड पर छोड़ा संदेश

Fri, 27 Oct 2023 02:52 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 27 Oct 2023 02:52 AM IST
सार

मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता सुनील कोटकर ने अपटगांव में मराठा आरक्षण के मुखर विरोधी वकील गुणरत्न सदावर्ते की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
Two men commit suicide seeking seeking quota for Maratha community in Maharashtra
Maratha Quota Protest - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। मराठवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को मराठा आरक्षण की मांग को लेकर दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छत्रपति संभाजीनगर में गुरुवार को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करते हुए गिरीश काकासाहेब कुबेर (28) ने अपाटगांव में शाम साढ़े तीन बजे के आसपास अपने घर में फांसी लगा ली। कुबेर ने एक ब्लैकबोर्ड पर एक संदेश छोड़ा कि जब तक मराठा समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाए।
विज्ञापन


इससे पहले दिन में कृष्ण कल्याणकर (25) ने मराठवाड़ा क्षेत्र स्थित हिंगोली के अखाड़ा बालापुर में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसने सुबह अपने खेत में एक पेड़ से फांसी लगा ली। एक अधिकारी ने बताया कि कल्याणकर सुबह करीब सात बजे अपने खेत पर गया था, पुलिस को उसकी आत्महत्या के बारे में सुबह 9.30 बजे सूचना मिली। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है कि मैं मराठा आरक्षण के कारण आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन


इस बीच मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता सुनील कोटकर ने अपटगांव में मराठा आरक्षण के मुखर विरोधी वकील गुणरत्न सदावर्ते की गिरफ्तारी की मांग की। पिछले कुछ महीनों में, आरक्षण की मांग के समर्थन में राज्य के विभिन्न हिस्सों में मराठा समुदाय के लोगों द्वारा आत्महत्या करने की कई खबरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरांगे ने फिर शुरू की भूख हड़ताल
मराठा कार्यकर्ता और शिवबा संगठन के संस्थापक मनोज जरांगे पाटिल ओबीसी श्रेणी के तहत नौकरियों और शिक्षा में अपने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जरांगे (40) ने जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में बुधवार सुबह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।


मराठा समुदाय को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र देने की मांग
इससे पहले उन्होंने मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए महाराष्ट्र सरकार को 40 दिन का अल्टीमेटम दिया था, जिसकी समय सीमा 24 अक्तूबर को समाप्त हो गई। इस कारण उन्होंने फिर से अनशन शुरू करने का निर्णय लिया। बता दें, मनोज जारांगे ने अगस्त में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। राज्य सरकार द्वारा उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन देने के बाद 17वें दिन उन्होंने अपना अनशन खत्म कर दिया था। जरांगे की मांग की है कि राज्यभर के मराठा समुदाय को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र दिया जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed