फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two members of Amul's delegation who went to New Zealand were accused of molestation MD said it baseless

Amul: न्यूजीलैंड गए अमूल के प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्यों पर छेड़छाड़ का आरोप, एमडी ने आरोप को निराधार बताया

Mon, 24 Apr 2023 07:46 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 24 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

अमूल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ लगाए गए आरोप आधारहीन हैं। कुछ लोग भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों को खराब करना चाहते हैं। भारत और न्यूजीलैंड की सरकारें डेयरी व्यापार के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में उत्सुक हैं।

विज्ञापन
Two members of Amul's delegation who went to New Zealand were accused of molestation MD said it baseless
molestation - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के दो अधिकारियों पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। न्यूजीलैंड पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक सप्ताह पहले न्यूजीलैंड में अमूल दूध की मदर कंपनी के दो सदस्यों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। एक सप्ताह पहले गुजरात कोऑपरेटिव कंपनी के कुछ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल न्यूजीलैंड गया था। 

विज्ञापन

महिला के साथ की गई छेड़छाड़ को बताया निराधार
जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयन मेहता ने दावा किया है कि न्यूजीलैंड में प्रतिनिधिमंडल द्वारा ऐसी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। न्यूजीलैंड पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को सुलझाने के लिए शिकायतकर्ताओं से बात करेंगे। लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल वेमाकरिरी के नगाई ताहू फार्म में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था, यहां महिलाओं के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की गई थी।

विज्ञापन

यहा है पूरा मामला
न्यूजीलैंड में हुई छेड़छाड़ की घटना सबसे पहले न्यूजीलैंड की एक मीडिया ने प्रकाशित किया था। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया था कि पुलिस ने पुष्टि की है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ मिली शिकायत की जांच की जा रही है। महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि अमूल कंपनी के दो सदस्यों ने उसे पकड़ लिया था और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच रहे थे। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि आरोप लगाने वाली महिला नगाई ताहू फार्म की कर्मचारी है। रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम में कृषि मंत्री डेमियन ओकॉनर और कृषि सचिव जो लक्सटन भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ते खराब करने का आरोप
अमूल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ लगाए गए आरोप आधारहीन हैं। वहीं मेहता ने कहा कि कुछ लोग भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों को खराब करना चाहते हैं। भारत और न्यूजीलैंड की सरकारें डेयरी व्यापार के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में उत्सुक हैं। न्यूजीलैंड के आमंत्रण पर हमारा प्रतिनिधिमंडल वहां गया था। हमारी टीम का वहां नए-नए विचारों का आदान-प्रदान हुआ। हमने विभिन्न संस्थानों का दौरा किया। महिला द्वारा किया गया दावा समाचार रिपोर्ट पूरी तरह से निराधार थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed