फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two kids died in Maharashtra after getting trapped in car due to suffocation

महाराष्ट्र में गाड़ी के अंदर फंसने से दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 16 Jul 2019 12:48 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 16 Jul 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Two kids died in Maharashtra after getting trapped in car due to suffocation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
महाराष्ट्र के बुलधाना जिले में एक गाड़ी में फंसने के बाद दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई है। इस बात की जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी है। बुलधाना सिटी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे को हालांकि गाड़ी से जीवित निकाला गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की शाम ग्वालिपुरा इलाके के रहने वाले ये तीनों बच्चे खेलने के लिए घर से निकले थे। लेकिन कुछ देर बाद जब इनके परिवार इन्हें नहीं ढूंढ पाए तो उन्होंने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई। बाद में पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया मंगलवार की रात दो बजे पुलिस को उसी इलाके में खड़ी एक गाड़ी में तीनों बच्चे बेहोशी की हालत में मिले। बच्चों को पास के सरकारी अस्पताल में तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। जहां दो बच्चों अजीम शेख (3) और आदिल शेख जामिल (5) को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बच्ची एक पांच साल की लड़की है। जो जीवित है और उसी अस्पताल में भर्ती है। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि बच्चों ने गाड़ी का दरवाजा खुला देखा होगा और उसमें घुस गए होंगे। इसके बाद उन्होंने दरवाजा बंद किया होगा। लेकिन दोबारा उसे नहीं खोल पाए होंगे, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। 

पुलिस का कहना है कि मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed