फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two KG of gold and 86 million new notes found in Maharashtra and Kerala

महाराष्ट्र और केरल में दो किलो सोना और 86 लाख के नए नोट बरामद

Sun, 25 Dec 2016 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Updated Sun, 25 Dec 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
two KG of gold and 86 million new notes found in Maharashtra and Kerala
फाइल
महाराष्ट्र और केरल में 86 लाख से ज्यादा के नए नोट और दो किलो सोना बरामद किया गया है। इस सिलसिले में आठ लोग पकड़े गए हैं। रविवार को मुंबई से सटे पनवेल में वाशी पुलिस ने 35 लाख रुपए के नए नोट और दो किलो सोने के बिस्कुट जब्त किए। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


नवी मुंबई पुलिस को आशंका है कि यहां कमीशन पर नोट बदलने के लिए लाए गए थे। नवी मुंबई के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर जयराज छापरिया ने बताया कि 6 आरोपी देर रात खांदेश्वर इलाके में नए नोट और सोने के बिस्कुट लेकर आए और सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में से ती रघुनाथ भीमराव मोहिते, संतोष सारजीराव पवार और सुर्यकांत कांडे पुणे के निवासी हैं, जबकि ताराजी ईश्वर मेंटकरे, देवराम सोलंखी और खुमाराव चौधरी दो नवी मुंबई के निवासी हैं और यह सभी सोने के व्यापारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि आरोपी कमीशन पर नए नोट बदलने के लिए यह पैसा नवी मुंबई लाए थे। जब्त किए गए नए नोट और सोने के बिस्कुट आयकर विभाग को सौंप दिए गए हैं। 


उधर, केरल के कुन्नूर में 51.86 लाख के नए नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग नोटों को बैग में भरकर बंगलूरू से पास के इरिटी जा रहे थे इसी बीच अफसरों ने इन्हें पकड़ लिया। इनसे बरामद नोटों में ज्यादातर दो हजार के नोट हैं। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और आयकर विभाग के अफसर भी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed