{"_id":"57a275874f1c1bf7702ba333","slug":"two-held-for-illegally-entering-gwalior-airforce-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर के एयरफोर्स स्टेशन में घुसने के प्रयास करते दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ग्वालियर के एयरफोर्स स्टेशन में घुसने के प्रयास करते दो गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्वालियर
Updated Thu, 04 Aug 2016 04:21 AM IST
विज्ञापन
युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत नाम व पते के आधार पर ग्वालियर के एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुरा परिसर में घुसने का प्रयास करते हुए दो युवकों को वायुसेना के सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ लिया है। पकडे़ गए लोगों में गाजियाबाद का एक ठेकेदार भी है। यह ठेकेदार अपने भाई के नाम पर युवक को परिसर में घुसवाने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। पुलिस के अनुसार सोमवार को वायुसेना महाराजपुरा स्थित हवाई अड्डे पर मजदूरी करने जा रहे एक युवक को वायुसेना के सुरक्षा अधिकारियों ने संदेह के आधार पर रोक लिया। युवक से जब सुरक्षा अधिकारियों ने नाम पता पूछा तो वह घबरा गया। पूछताछ में सुरक्षा अधिकारियों को पता चला कि युवक का नाम मो. सद्दाम हुसैन पुत्र इस्लामउद्दीन निवासी ऊंचा मोहल्ला दाजीवाड़ा हापुड़ उत्तर प्रदेश है।
विज्ञापन
सद्दाम मजीद खान के छोटे भाई जावेद खान के नाम पर वायुसेना क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहा था। वायुसेना के सुरक्षा अधिकारियों ने युवक को अंदर प्रवेश करवाने का प्रयास करने वाले ठेकेदार मजीद खान निवासी गाजियाबाद को भी पकड़ा है। इसी के साथ कुछ और संदिग्ध युवकों को सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को पकड़ा। उ
विज्ञापन
नसे कड़ी पूछताछ करने के बाद दो युवकों सददाम हुसैन और मजीद खान ठेकेदार को महाराजपुरा पुलिस को सौंप दिया है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। ज्ञातव्य है कि ग्वालियर का हवाई अड्डा अतिसंवेदनशील हवाई अड्डों में से एक है। यह मिराज व अन्य फाइटर विमानों का केंद्र भी है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से यहां व्यापक सतर्कता जरूरी है।