फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two earthquakes jolted parts of northeast in Manipur and Assam

Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला पूर्वोत्तर भारत, म्यांमार में रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई तीव्रता

Fri, 30 Sep 2022 11:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 11:17 AM IST
सार

मणिपुर, असम  के गुवाहाटी समेत अन्य इलाकों में भूकंप आया। अभी तक किसी भी स्थान से किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Two earthquakes jolted parts of northeast in Manipur and Assam
भूकंप। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

देश के पूर्वोत्तर हिस्से में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह करीब 7:55 बजे मणिपुर, असम  के गुवाहाटी समेत अन्य इलाकों में भूकंप आया। अभी तक किसी भी स्थान से किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। उधर, पूर्वोत्तर इलाका  उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है, जिससे भूकंप अक्सर आते रहते हैं।
विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यांमार में पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जबकि दूसरा झटका मणिपुर और असम में दर्ज किया गया। मणिपर में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 दर्ज की गई है।  इस भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए। भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका केंद्र भारत-म्यामांर सीमा पर था। 
विज्ञापन


भारत से पहले म्यांमार में आया भूकंप 
म्यांमार में करीब 3.52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बर्मा से 162 किलोमीटर दूर स्थित था। इस भूकंप की गहराई धरती से करीब 140 किलोमीटर नीचे थी। म्यांमार में भूकंप के तेज झटके आने के बाद लोग सहम गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 सितंबर को अंडमान निकोबार में आया था भूकंप
इससे पहले भारत में  24 सितंबर को अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।  रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। उसी दिन देर रात करीब 2.30 बजे आए भूकंप के बाद लोग घर छोड़कर बाहर गए। वहीं, इसी इलाके में पांच जुलाई को  भी 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। वहीं, अंडमान निकोबार के साथ-साथ इंडोनेशिया के उत्तरी प्रांत एकेह में भी भूकंप आया था। 
 
Two earthquakes jolted parts of northeast in Manipur and Assam
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed