फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two disabled dead in bank line in agra

नोटबंदीः इलाज के लिए नहीं थे रुपये, बैंक की कतार में लगे दो दिव्यांगों की मौत

Fri, 09 Dec 2016 02:42 AM IST
ब्यूर/ अमर उजाला, मलपुरा/फतेहाबाद (आगरा)
ब्यूर/ अमर उजाला, मलपुरा/फतेहाबाद (आगरा) Updated Fri, 09 Dec 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two disabled dead in bank line in agra
- फोटो : amarujala

कैश के लिए बैंक की लाइन में लगे दो दिव्यांगों की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। फतेहाबाद में बीमार विकलांग को इलाज के लिए बैंक से पैसा निकालना था तो मलपुरा में दूसरे दिव्यांग को आठ दिन से यह कहकर लौटाया जा रहा था कि कैश नहीं है। वह तड़के लाइन में लग जाता था।

विज्ञापन


फतेहाबाद के गांव दुर्जीपुरा निवासी दिव्यांग कप्तान सिंह (52) पुत्र पन्नीलाल बीमारी के कारण मजदूरी नहीं कर पा रहा था। गांववालों ने बताया कि उसका खाता केनरा बैंक की पैंतखेरा शाखा में है। तकरीबन चार हजार रुपये जमा थे।
विज्ञापन


इलाज को कैश निकालने के लिए हर रोज बैंक की लाइन में लगा लेकिन कैश नहीं मिल सका। बुधवार को लाइन में उसकी तबियत खराब हो गई। वह घर लौट गया। गुरुवार को हालत बिगड़ी तो आसपास के लोग और रिश्तेदार इलाज के लिए ले जाने लगे लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कबुलपुर निवासी दिव्यांग जमुनादास (35) की साइकिल रिपेयरिंग की दुकान थी। उसके भाई संतराम के मुताबिक, वह खाते से रुपये निकालने के लिए कस्बे की श्रेयस ग्रामीण बैंक की शाखा के बाहर रोज तड़के से ही लाइन में लगता था।


गुरुवार को भी कैश न मिलने पर वह घर लौट गया। घर आने पर उसे बुखार आ गया। घरवाले एक चिकित्सक के पास ले गए। वहां उसे दवा दे दी गई। घर आने पर बुखार और तेज आ गया। सर्दी के कारण दोपहर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed