{"_id":"5740e3704f1c1be71fac7c52","slug":"two-died-due-to-heavy-rain-and-thuder","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी बारिश में गर्भवती समेत दो की मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंधी बारिश में गर्भवती समेत दो की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 22 May 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के लखीमपुर खीरी में शुक्रवार रात में आई तेज आंधी जिले में भारी तबाही लेकर आई। आंधी के बाद तेज हुई मूसलाधार बरसात के दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे। तेज आंधी के दौरान गोला के विलियमगंज में दीवार गिरने से गर्भवती महिला पूनम की मौत हो गई जबकि उसके पति समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर बारिश के दौरान बिजली गिरने से मैगलगंज क्षेत्र के भिखारीखेड़ा गांव में 25 वर्षीय युवक संजीव कुमार की मौत हो गई। रात करीब 11.30 बजे आए तेज अंधड़ में कई पेड़ जड़ से उखड़ गए तो तमाम की डालें टूट गईं। इससे कई रास्तों पर आवागमन ठप हो गया। घरों पर पड़े टिन शेड और सड़क किनारे लगी होर्डिंग उड़कर दूर जा गिरीं।
विज्ञापन
बिजली लाइन पर पेड़ गिरने, बिजली पोल टूटने से पूरे जिले की बिजली सप्लाई अस्तव्यस्त हो गई। हालांकि करीब 40 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते गर्मी से राहत जरूर मिली। शारदानगर बैराज पर 19.20 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश के बाद उमस बढ़ने से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन