फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two BrahMos Missiles were fired by Indian Air Force at Trak Island in Andaman Nicobar

वायुसेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण, 300 किमी दूर लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना

Tue, 22 Oct 2019 09:19 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 22 Oct 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Two BrahMos Missiles were fired by Indian Air Force at Trak Island in Andaman Nicobar
BrahMos Missile - फोटो : ANI

भारतीय वायुसेना ने सोमवार और मंगलवार को ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 21 और 22 अक्तूबर को ये दोनों मिसाइलें दागी गईं, जिसने 300 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। भारतीय वायुसेना ने अंडमान निकोबार के ट्राक द्वीप से दो दिन में ये दोनों परीक्षण किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन




जमीन से जमीन पर हमला करने के लिए ब्रह्मोस सफल मिसाइल मानी जाती है। यह मध्यम रेंज की एक ऐसी सुपरसोनिक मिसाइल है, जिसे किसी एयरक्राफ्ट, शिप या छोटे प्लेटफॉर्म से भी दागा जा सकता है। बताया गया कि ब्रह्मोस मिसाइलों का यह परीक्षण रूटीन ऑपरेशनल ट्रेनिंग का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मिसाइलों ने 300 किलोमीटर दूर अपने लक्ष्य पर एकदम सटीक निशाना साधा।  पिन पॉइंट सटीकता के साथ जमीनी लक्ष्यों को ध्वस्त करने वाले इस मिसाइल परीक्षण ने भारतीय वायुसेना की क्षमता को बढ़ाया है। जमीन से जमीन पर लक्ष्य भेदने के मामले में वायुसेना पहले की अपेक्षा और ज्यादा सशक्त हुई है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed