फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TWO arrested in Objectionable photo sharing of PM and CM

मोदी और योगी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर BSP नेता समेत 2 गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2017 02:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 07 Jun 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
TWO arrested in Objectionable photo sharing of PM and CM

फेसबुक पर पीएम मोदी व सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो डालने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक बसपा का नगर अध्यक्ष है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर भाजपाइयों ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक समेत अन्य नेताओं को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और उसने दो लोगों को दबोच लिया।

विज्ञापन


कस्बे के बसपा के नगर अध्यक्ष मनोज पिप्पल पुत्र शंकर लाल पिप्पल ने 4 जून को अपने फेसबुक एकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर टिप्पणी कर दी। यही नहीं इसके अगले ही दिन सोमवार को जब मुख्यमंत्री योगी अलीगढ़ जिले का दौरा कर वापस जा चुके थे तो देर शाम करीब नौ बजे योगी पर अभद्र टिप्पणी वाली फोटो भी पोस्ट कर दी्, जिसे कस्बे के ही जावेद आलम पुत्र एमएस खान ने शेयर कर करते हुए समर्थन दे दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब कुछ लोगों ने इसकी जानकारी कस्बे के भाजपाइयों को दी तो भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। शाम तक पूरे कस्बे में चर्चा फैलने पर भाजपा नेता मनीष अग्रबाल ने क्षेत्रीय विधायक ठा. रवेन्द्र पाल सिंह तथा अलीगढ़ महापौर शकुंतला भारती समेत जिले के वरिष्ठ नेताओं को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद भाजपा नेताओं की शिकायत पर एसओ हरदुआगंज विनोद कुमार ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed