रविशंकर प्रसाद ने दिया गलत आंकड़ा, लोग बोले-गांजा बेचना वैध हो गया क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, 'क्या आप जानते हैं कि हमारे देश के किसान अपने उत्पादों को ऑनलाइन मंडी के जरिए बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं।' इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी ट्वीटर पर डाला, जिसमें बताया गया कि किसानों ने ऑनलाइन राष्ट्रीय कृषि बाजार के जरिए 1.13 लाख टन के कृषि उत्पाद बेचे, जिसकी कीमत करीब 6.13 लाख करोड़ है।
इन आकड़ों के जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी खिंचाई करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं कि अगर 6.13 लाख करोड़ को 1.13 लाख टन से भाग देकर 1 किलो का दाम निकाला जाए तो यह करीब 54,327 रुपए प्रतिकिलो आ रहा हैं। लोग पूछ रहें हैं कि वह कौन सा कृषि उत्पाद है जो 54 हजार रुपए किलो बिक रहा है?
'यह तो जुमला है'
Dear @rsprasad, the math doesn't quite add up. Did the farmers sell crops for Rs 54000+/kg on an average? Jumla, hai jumla.
— Pratik Sinha (@free_thinker) January 8, 2017
[via @Vidyut] pic.twitter.com/LPrBa8cwFQ
ट्वीटर यूजर विद्युत ने लिखा है, 'एक किलो अनाज 54,247 रुपए किलो। क्या अब सरकार ने गांजा, अफीम बेचना वैध कर दिया है। आप क्या बेच रहें हैं?
6.13 lakh crore/1.13 lakh tonnes is Rs.54247.78/kg. Is selling ganja on sarkari platforms legal now? Opium? What are you selling? #GanjaMax https://t.co/nAQVAjCiIo
— Vidyut (@Vidyut) January 8, 2017
वहीं ट्विटर यूजर आदित्य ने लिखा, 'कितने जुमले बोलेंगे आप लोग, थोड़ा कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना सीख लीजिए।'
इस बीच रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया पर हो रही खिंचाई के बाद अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन अभी भी कुछ लोग उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगा कर रविशंकर प्रसाद की खिंचाईं कर रहें हैं।