फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter shuts down 37 tweets after a legal request from the Indian government

ट्विटर: भारत सरकार से मिले कानूनी अनुरोध के बाद 37 ट्वीट बंद किए

Sat, 26 Jun 2021 01:03 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 26 Jun 2021 01:03 AM IST
सार

  • ट्विटर को 21 जून को भारत सरकार से 37 ट्वीट्स के खिलाफ कानूनी अनुरोध मिले थे।
  • ट्विटर ने 17 जून के कानूनी आदेश के बाद हाल में 50 ट्वीट को प्रतिबंधित किया है।

विज्ञापन
Twitter shuts down 37 tweets after a legal request from the Indian government
Twitter - फोटो : amarujala

विस्तार

ट्विटर ने भारत सरकार के कानूनी अनुरोध के बाद लगभग 35 ट्वीट्स को रोका है। लुमेन डाटाबेस पर उपलब्ध सूचना से यह जानकारी मिली है।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार, ट्विटर को 21 जून को भारत सरकार से 37 ट्वीट्स के खिलाफ कानूनी अनुरोध मिले थे। चूंकि ट्वीट को रोक दिया गया हे, अत: उसमें कही गई बातों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


लुमेन डाटाबेस एक स्वतंत्र शोध परियोजना है जो ऑनलाइन सामग्री पर रोक संबंधित कानूनी आदेशों का अध्ययन करती है। सामग्री को रोकने के लिए ट्विटर द्वारा प्राप्त अनुरोधों को इसकी साइट पर प्रकाशित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में संपर्क किए जाने पर ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा, हमारे देश में रोक लगाने से जुड़ी जो नीति है, उसमें स्पष्ट है कि वैध कानूनी मांग के जवाब में या जब सामग्री स्थानीय कानून (कानूनों) का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो कुछ सामग्री तक पहुंच को रोकना आवश्यक हो सकता है।

प्रवक्ता के अनुसार यह रोक उस विशिष्ट क्षेत्राधिकार/देश तक सीमित है जहां सामग्री को अवैध माना जाता है। खाताधारक का अगर ट्विटर खाते से जुड़ा ई-मेल है तो, उस पर एक संदेश भेजकर सूचित किया जाता है। ताकि उपयोगकर्ता को पता चले कि ट्विटर को खाते से संबंधित कानूनी आदेश प्राप्त हुआ है। ट्विटर ने 17 जून के कानूनी आदेश के बाद हाल में 50 ट्वीट को प्रतिबंधित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed