{"_id":"6320bd7fc541752f132395f2","slug":"twitter-shareholders-approve-elon-musks-44-billion-us-dollar-buyout-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter: मस्क के साथ 44 अरब डॉलर की डील पर शेयरधारकों की मुहर, इसी समझौते के खिलाफ कोर्ट गए हैं मस्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Twitter: मस्क के साथ 44 अरब डॉलर की डील पर शेयरधारकों की मुहर, इसी समझौते के खिलाफ कोर्ट गए हैं मस्क
Wed, 14 Sep 2022 06:00 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 14 Sep 2022 06:00 AM IST
सार
ट्विटर इंक के शेयर धारकों ने मंगलवार एलन मस्क द्वारा 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की खरीद को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
एलन मस्क और ट्विटर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ट्विटर इंक के शेयर धारकों ने मंगलवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की डील को मंजूरी दे दी। बीते कुछ दिनों से मस्क इस डील को रद्द करने की कोशिशों में लगे थे।
इससे पहले मंगलवार को ट्विटर ने कहा था कि काउंटिंग से पता चलता है कि शेयरधारकों ने 44 बिलियन डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खरीदने के लिए एलन मस्क की बोली का समर्थन किया, भले ही वह अनुबंध को तोड़ने की कोशिश कर रहे हों।
शेयर धारकों की एक बैठक के दौरान ही टैली आई, जो कुछ मिनटों तक ही चली, जिसमें अधिकांश वोट ऑनलाइन डाले गए थे। ट्विटर ने मस्क पर सौदा पूरा करने के लिए मुकदमा किया है और इसकी सुनवाई अक्टूबर के लिए निर्धारित है।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क ने दो दिन पहले रविवार को कहा था कि ट्विटर की ओर से व्हिसल ब्लोअर को किया गया पेमेंट इस डील से पीछे हटने की एक बड़ी वजह है। इस डील को तोड़ने का एलान करते हुए कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि कंपनी की ओर से स्पैम अकाउंट या फेक अकाउंट्स की सही संख्या नहीं बताई गई, जिसके कारण वे डील को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं।
मस्क के डील से पीछे हटने के बाद ट्विटर मैनेजमेंट ने उनके खिलाफ डेलावेयर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।