फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twelve year old boy guides ambulance over flooded bridge in Karnataka

बाढ़: 12 साल का बच्चा एंबुलेंस को दिखाता रहा रास्ता, पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Fri, 16 Aug 2019 04:33 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 16 Aug 2019 04:33 PM IST
सार

  • कर्नाटक के बाढ़ग्रस्त इलाके में एक 12 साल के लड़के की बहादुरी की हर कोई तारीफ कर रहा है।
  • बच्चे ने बाढ़ में अपनी जान की परवाह किए बिना एक एंबुलेंस को रास्त दिखाया।
  • इस बहादुरी भरे काम के लिए प्रशासन ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उसे पुरस्कार से सम्मानित किया है। 
  • कर्नाटक में बाढ़ के कारण अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Twelve year old boy guides ambulance over flooded bridge in Karnataka
बच्चे ने बाढ़ में एंबुलेंस को दिखाया रास्ता - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक के बाढ़ग्रस्त इलाके में एक 12 साल के लड़के की बहादुरी की हर कोई तारीफ कर रहा है। बच्चे ने बाढ़ में अपनी जान की परवाह किए बिना एक एंबुलेंस को रास्त दिखाया। ये बच्चा रायचूर जिले के हीरेरायनकुंपी गांव का रहने वाला है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस समय एंबुलेंस में छह बच्चों समेत एक मृत महिला का शव था। वेंकटेश को इस बहादुरी भरे काम के लिए प्रशासन ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक वेंकटेश ने एंबुलेंस को तब रास्ता दिखाया था, जब उसे एक पुल से गुजरना था। बाढ़ के कारण पुल पूरी तरह टूट गया था। जिसके चलते ड्राइवर के लिए पुल की स्थिति और पानी की गहराई के बारे में पता लगाना मुश्किल था। उस वक्त वेंकटेश आसपास ही खेल रहा था, तब उसने एंबुलेंस को देखा और मदद करने की कोशिश की।

इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे वेंकटेश एंबुलेंस को रास्ता दिखा रहा है। वह ऐसा करते हुए कई बार लड़खड़ाता हुआ भी दिख रहा है।

जब गांव के लोगों ने वेंकटेश को मदद करते देखा, तो वह भी किनारे पर आकर खड़े हो गए। उन्होंने वेंकटेश की हौसला-अफजाई की। जिसके बाद एंबुलेंस पानी से बाहर निकली और अस्पताल के रास्ते चल पड़ी।

 



बता दें कर्नाटक में बाढ़ के कारण अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है। यहां बाढ़ से 22 जिलों के सात लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य सरकार ने पीड़ितों के लिए एक हजार से अधिक राहत शिविर बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed