फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twelve states in the grip of heat stroke,Temperature rise on mountains

लू की चपेट में 12 राज्य, पहाड़ों पर भी पारा चढ़ा

Sun, 02 Apr 2017 03:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट Updated Sun, 02 Apr 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
Twelve states in the grip of heat stroke,Temperature rise on mountains
पिछले एक हफ्ते के दौरान देश के 12 राज्य लू की चपेट में आ गए हैं और इनमें से कई इलाकों का पारा 42 डिग्री को पार कर चुका है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में पांच अप्रैल को हल्की बारिश और तेज हवा या आंधी की भविष्यवाणी की है जिससे अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री गिरावट आ सकती है। इस बार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू- कश्मीर में भी रिकॉर्ड तापमान वृद्धि दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


विदर्भ के चंद्रपुर और ओडिशा के बालांगीर में अधिकतम 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ भागों में तापमान 40 से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में 39.4 डिग्री और पालम ऑब्जर्वेटरी में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र के काफी हिस्सों में लू का आगमन हो चुका है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद सबसे गर्म स्थान रहा जहां का तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 41.8 डिग्री, वाराणसी में 42.3 डिग्री, सुल्तानपुर में 41.4 डिग्री, झांसी में 41.7 डिग्री और रायबरेली में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान गर्मी से लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में नारनौल और हिसार में लू का दौर जारी है जहां का तापमान 41.2 डिग्री रहा। गर्मी पहाड़ों में भी महसूस की जा रही है। जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में रिकॉर्ड 34.1 डिग्री तापमान रहा। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में रविवार से बारिश की संभावना जताई गई है जबकि ऊना में सामान्य से आठ डिग्री अधिक यानी 38.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है।

पहाड़ों पर भी पारा चढ़ा

Twelve states in the grip of heat stroke,Temperature rise on mountains
30 मार्च को पंतनगर (उत्तराखंड) में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। प्रदेश के मैदानी इलाकों में एक अप्रैल को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। देहरादून का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। हरिद्वार में भी तापमान 36 डिग्री और ऊधमसिंह नगर में 35 डिग्री के आसपास चल रहा है। 1985 के बाद यहां पर मार्च में सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और जयपुर में तापमान 41.2 या इससे अधिक ही रहा। पंजाब में पटियाला सर्वाधिक तापमान वाला शहर रहा जहां 38.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।   

4-5 को मिल सकती है तपिश से कुछ राहत
मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय है। 3 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र और 4 अप्रैल को सटे मैदानी इलाकों में सक्रिय होगा। वहीं, पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से से लेकर पश्चिमी राजस्थान तक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इनके असर से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे कई इलाकों में लू खत्म हो जाएगी। 5 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बौछार की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में बारिश और जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed