{"_id":"574583894f1c1b2f2d691447","slug":"tweet-to-prabhu-helps-locate-runaway-bengal-duo","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु को किए एक ट्वीट ने खोज निकाला दो लापता लड़कियों को","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रभु को किए एक ट्वीट ने खोज निकाला दो लापता लड़कियों को
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 25 May 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री सुरेश प्रभु को किए गए एक ट्वीट ने पश्चिम बंगाल की लापता दो लड़कियों को उनके परिजनों से मिला दिया। लापता लड़कियों में एक के पिता ने सुरेश प्रभु को ट्वीट कर लड़कियों के लापता होने की जानकारी दी। ट्वीट के बाद रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया और नासिक में सीएसटी की ओर जाने वाली ट्रेन में दोनों लड़कियां मिली।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले की रहने वाली तनीषा चंद्रनाथ चटराज और अनिंदिता स्वपन भौमिक पिछले हफ्ते आए सीबीएसई की12वीं परीक्षा नतीजों में उम्मीद से कम नंबर आने के बाद दोनों घर से भाग गई।
विज्ञापन
बीते शनिवार को जब दोनों लड़कियां घर नहीं लौटी तो परिजनों से पुलिस में गुमशुदा की शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय पुलिस ने लड़कियों के फोन की लोकेशन ट्रेक कर पता लगाया कि दोनों लड़कियां ट्रेन से मुंबई की तरफ जा रही हैं। इसी बीच दोनों में से एक लड़की तनीषा के पिता ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर रेलवे से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
रेल मंत्री भी सुरेश प्रभु भी तुरंत हरकत में आए और रेलवे के सभी विभागों को लड़कियों को खोजने का निर्देश दिया। रेलवे प्रोटैक्शन फोर्स(आरपीएफ) ने तुरंत रेलवे कर्मियों को अलर्ट जारी कर पश्चिम बंगाल से सीएसटी और मुंबई शहर की ओर जाने वाली ट्रेन पर नजर रखने को कहा। पुलिस भी लड़कियों का फोन लगातार ट्रेक करती रही।
सेंट्रल रेलवे के चीफ सिक्यॉरिटी कमिश्नर ए.के. सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आने वाली सभी ट्रेनो को जब नासिक में रोका गया तो आरपीएफ के जवानों को दोनों लड़कियां गीतांजलि एक्सप्रेस में सवार मिली। आरपीएफ ने दोनों लड़कियों को हिरासत में लिया।
इसी बीच तनीषा के पिता नासिक पहुंच गए और आरपीएफ ने तनीषा को उसके पिता के सुपुर्द किया। हालांकि दूसरी लड़की अनिंदिता को आरपीएफ ने तनीषा के पिता के साथ भेजने से इनकार कर दिया। तनीषा के पिता से रेल मंत्री समेत पूरे मंत्रालय और पुलिस के जवानों का शुक्रिया अदा किया।