{"_id":"62ae1a709697ff5a212881b7","slug":"tvs-md-sudarshan-venu-donates-rs-one-crore-at-tirumala-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tirumala Temple Donation: टीवीएस के एमडी ने तिरुमला मंदिर को एक करोड़ रुपये का दिया दान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tirumala Temple Donation: टीवीएस के एमडी ने तिरुमला मंदिर को एक करोड़ रुपये का दिया दान
Sun, 19 Jun 2022 12:03 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, तिरुपति (आंध्र प्रदेश)।
पीटीआई, तिरुपति (आंध्र प्रदेश)।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:03 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालु ने टीटीडी से दान की इस राशि का इस्तेमाल मंदिर द्वारा संचालित श्री पद्मावती चिल्ड्रेन हार्ट केयर अस्पताल के विकास पर करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश में तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर को टीवीएम मोटर्स के प्रबंध निदेशक (एमडी) सुदर्शन वेणु ने शनिवार को एक करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मंदिर के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकट धर्मा रेड्डी ने बताया कि सुदर्शन की ओर से यहां आए परिवार के एक सदस्य ने एक करोड़ पांच लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालु ने टीटीडी से दान की इस राशि का इस्तेमाल मंदिर द्वारा संचालित श्री पद्मावती चिल्ड्रेन हार्ट केयर अस्पताल के विकास पर करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
जीवीए इंफ्रा ने भी तिरुपति मंदिर को एक करोड़ रुपये का दान दिया
इस बीच, हैदराबाद की जीवीए इंफ्रा ने भी तिरुपति मंदिर को एक करोड़ रुपये का दान दिया है। कपंनी ने मंदिर प्रबंधन से इस राशि को उसके श्री बालाजी आरोग्य वराप्रसादनी योजना के वित्तपोषण में खर्च करने का अनुरोध किया है। अधिकारी ने बताया कि इस योजना से जरूरतमंदों और गरीबों को चिकित्सा सुविधा दी जाती है।