फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TVK Hits Back Tamilisai Soundararajan Over Candidate Selection Remarks Sengottaiyan BJP Comments Inappropriate

K. A. Sengottaiyan: उम्मीदवार चयन पर टिप्पणी को लेकर TVK का पलटवार, सेंगोट्टईयन ने भाजपा नेता तमिलिसाई को घेरा

Sun, 22 Feb 2026 04:00 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 22 Feb 2026 04:00 PM IST
सार

टीवीके के मुख्य समन्वयक के.ए. सेंगोट्टईयन ने भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि टीवीके को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। सेंगोट्टईयन ने इसे गलत बताया और कहा कि बिना तथ्यों के बोलना उनके जैसे कद के नेता को शोभा नहीं देता।

विज्ञापन
TVK Hits Back Tamilisai Soundararajan Over Candidate Selection Remarks Sengottaiyan BJP Comments Inappropriate
के.ए. सेंगोट्टईयन - फोटो : ANI

विस्तार

टीवीके के मुख्य समन्वयक के.ए. सेंगोट्टईयन ने रविवार को भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सुंदरराजन की टिप्पणियों को "असभ्य" बताया। मामले में सुंदरराजन ने टीवीके की उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


सेंगोट्टईयन ने यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उनसे सुंदरराजन के उस बयान के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि सैकड़ों आवेदन जारी होने के बाद भी टीवीके को सीटों के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। इस पर सेंगोट्टईयन ने कहा कि नेताओं के लिए बिना सही जानकारी के दूसरी पार्टियों पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'एक पार्टी के लोगों के लिए दूसरों की बुराई करना ठीक नहीं होगा। उन्हें यह नहीं पता कि वहां कितने लोगों ने अपने आवेदन जमा किए हैं। बिना तथ्यों को जाने ऐसे बयान देना उनके जैसे बड़े कद के नेता को शोभा नहीं देता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kerala: केरल स्टोरी 2 फिल्म के विरोध में बीफ पार्टी पर सियासी घमासान तेज, IUML ने SFI के विरोध को बताया भड़काऊ


गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर पूर्व मंत्री ने कहा कि दूसरी पार्टियां अभी बातचीत कर रही हैं। वहीं, टीवीके का नेतृत्व अपने अगले कदमों पर बहुत ध्यान से विचार कर रहा है। उन्होंने कहा, 'जहां तक हमारी बात है, हमारे नेता हालात को समझेंगे और बहुत जल्द जरूरी फैसला लेंगे कि क्या करना है।'

गठबंधन कब तक तय होगा, इस सवाल पर सेंगोट्टईयन ने कोई तारीख नहीं बताई, लेकिन पार्टी की रणनीति पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि अभी सभी पार्टियां गठबंधन बना रही हैं, लेकिन इनका असली असर चुनावों के दौरान ही दिखेगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'आप चुनावी मैदान में देखेंगे कि कैसे हर कोई गठबंधन में शामिल होता है और एक टीम की तरह मिलकर काम करता है।'

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed