फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IUML slams SFIs beef fest against Kerala Story 2 Goes Beyond film terming provocative form of protest

Kerala: केरल स्टोरी 2 फिल्म के विरोध में बीफ पार्टी पर सियासी घमासान तेज, IUML ने SFI के विरोध को बताया भड़काऊ

Sun, 22 Feb 2026 02:42 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 22 Feb 2026 02:42 PM IST
सार

केरल में केरल स्टोरी 2 फिल्म के विरोध में एसएफआई द्वारा आयोजित बीफ पार्टी पर आईयूएमएल ने कड़ी आपत्ति जताई है। आईयूएमएल ने इसे भड़काऊ और राजनीतिक चाल बताया। वहीं एमएसएफ ने भी आयोजन पर सवाल उठाए। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होनी है।

विज्ञापन
IUML slams SFIs beef fest against Kerala Story 2 Goes Beyond film terming provocative form of protest
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

केरल में फिल्म 'केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सत्तारूढ़ वाम दल की छात्र इकाई एसएफआई द्वारा आयोजित बीफ पार्टी पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने कड़ा एतराज जताया है। आईयूएमएल ने इस आयोजन को भड़काऊ और सस्ती राजनीतिक चाल करार दिया है। यह विरोध फिल्म के एक दृश्य को लेकर किया गया था, जिसमें ट्रेलर के अनुसार एक किरदार को जबरन बीफ खिलाए जाने का दृश्य दिखाया गया है।
विज्ञापन


आईयूएमएल के प्रदेश महासचिव पी. एम. ए. सलाम ने कहा कि बीफ को किसी खास समुदाय से जोड़ना गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि बीफ और मुसलमानों के बीच क्या संबंध है। उनका कहना है कि भारत में बीफ निर्यात से जुड़े कारोबार में विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आयोजन आम मुस्लिम मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश है।
विज्ञापन


भड़काऊ बताया विरोध
सलाम ने कहा कि बीफ उत्सव जैसे विरोध प्रदर्शन समाज में अनावश्यक तनाव पैदा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग बीफ नहीं खाते, उन्हें कोई मजबूर नहीं कर रहा है। लेकिन इस तरह के आयोजन राजनीतिक संदेश देने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे वोट बैंक की राजनीति से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'एआई समिट में दिखी भारत की ताकत', मन की बात में PM मोदी बोले- डिजिटल दौर में सतर्कता बेहद जरूरी

फिल्म पर भी जताई आपत्ति
आईयूएमएल नेता ने फिल्म की भी आलोचना की। उनका कहना है कि इस तरह की फिल्में समुदायों के बीच विभाजन पैदा कर सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी कहानियां समाज में अविश्वास बढ़ाती हैं। फिल्म का निर्देशन कमाख्या नारायण सिंह ने किया है और यह 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है।


एमएसएफ ने भी उठाए सवाल
मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन ने भी फिल्म के बहिष्कार की अपील की थी। हालांकि, एमएसएफ के प्रदेश महासचिव सी. के. नजफ ने एसएफआई के बीफ पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। यह आयोजन तिरुवनंतपुरम के मानवियम वीथि पर जिला समिति द्वारा किया गया था।

फिल्म का पहला भाग राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी के लिए सम्मानित हुआ था। अब दूसरे भाग को लेकर विवाद तेज है। एक ओर एसएफआई इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़ रहा है, तो दूसरी ओर आईयूएमएल इसे भड़काऊ राजनीति बता रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही केरल में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

अन्य वीडियो-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article