{"_id":"5c59709bbdec224bc356edf0","slug":"tv-actress-shilpa-shinde-joins-congress-in-presence-of-sanjay-nirupam-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाबीजी घर पर हैं' से मशहूर हुईं टीवी अदाकारा शिल्पा शिंदे ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'भाबीजी घर पर हैं' से मशहूर हुईं टीवी अदाकारा शिल्पा शिंदे ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'
Tue, 05 Feb 2019 04:46 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 05 Feb 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
'भाबीजी घर पर हैं' से मशहूर हुईं टीवी अदाकारा और बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने राजनीति में अपनी नई पारी की शुरूआत कर दी है। शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। मुंबई कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजय निरुपम और पार्टी के नेता चरण सिंह सप्रा की मौजूदगी में शिल्पा कांग्रेस में शामिल हुईं।
विज्ञापन
शिल्पा शिंदे ने कई टीवी सीरियलों में काम किया पर सबसे ज्यादा पहचान उन्हें 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल से मिली। पर सीरियल और चैनल के प्रोड्यूसर के साथ अनबन के चलते शिल्पा को ये सीरियल छोड़ना पड़ा। लगभब दो साल तक वो टीवी से दूर रहीं, क्योंकि टीवी इंडस्ट्री ने मिलकर उनका बॉयकाट कर दिया था।Mumbai: TV actress Shilpa Shinde joins Congress in presence of Sanjay Nirupam, President of Mumbai Congress Committee and party leader Charan Singh Sapra. pic.twitter.com/cBO5q6fTl6
— ANI (@ANI) February 5, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
काम ना मिलने की वजह से शिल्पा काफी परेशान थीं और उन्हें एक मौके की तलाश थी। ये मौका उन्हें कलर के रियलिटी शो 'बिग बॉस' से मिला। बिग बॉस 11 के दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने शिल्पा का जमकर सपॉर्ट किया। उस के बाद शिल्पा बिग बॉस 11 की विनर बनीं।