{"_id":"5db37b6f8ebc3e012e1f5857","slug":"tushar-gandhi-says-court-did-not-declare-savarkar-innocent-in-bapu-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू की हत्या में कोर्ट ने सावरकर को निर्दोष नहीं बताया था: तुषार गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बापू की हत्या में कोर्ट ने सावरकर को निर्दोष नहीं बताया था: तुषार गांधी
Sat, 26 Oct 2019 04:20 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 26 Oct 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
तुषार गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग के बीच महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या की साजिश के संरक्षक थे। कोर्ट में उन पर मुकदमा चला, लेकिन उन्हें सुबूतों के अभाव में छोड़ दिया गया। कोर्ट ने कभी भी उन्हें निर्दोष करार नहीं दिया।
विज्ञापन
तुषार ने शुक्रवार को कहा, आज जब बापू के हत्या के संरक्षक को भारत रत्न देने पर विचार हो रहा है, तो मैं समझता हूं कि यह महत्वपूर्ण है कि हम बापू की हत्या के पीछे छिपे मुख्य मकसद और साजिश को समझें। सावरकर को छोड़ते हुए कोर्ट ने केवल यही कहा था कि हमारे सामने जो सुबूत पेश किए गए हैं, वे सावरकर का दोष साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने महाराष्ट्र चुनाव में सावरकर के लिए भारत रत्न देने की मांग करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन