फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tushar Gandhi files suit in court against Hindutva leader over Mahatma Gandhi remarks

Maharashtra: हिंदुत्ववादी नेता के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर, महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

Fri, 15 Sep 2023 10:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 10:50 PM IST
सार

Maharashtra: महात्मा गांधी के प्रपौत्र और लेखक तुषार गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिडे के खिलाफ पुणे की एक अदालत में एक निजी आपराधिक मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन
Tushar Gandhi files suit in court against Hindutva leader over Mahatma Gandhi remarks
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महात्मा गांधी के प्रपौत्र और लेखक तुषार गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिडे के खिलाफ पुणे की एक अदालत में एक निजी आपराधिक मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन

तुषार गांधी ने कहा कि उन्होंने अपने वकील के जरिए शिवाजी नगर की जिला एवं सत्र अदालत में पुणे पुलिस के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसने पिछले महीने दक्कन जिमखाना पुलिस थाने में दायर उनके आवेदन पर कथित तौर पर कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस अपने कर्तव्यों को भूल रही है और राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।' तुषार गांधी ने कहा कि जब उन्होंने भिडे के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया तो पुलिस ने कहा कि वे मामले में आगे बढ़ने से पहले कानूनी राय लेंगे।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा,'तबसे वे टाल-मटोल कर रहे हैं और कोई ठोस कारण (भिडे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने के लिए) नहीं दे रहे हैं। चूंकि हमारे आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसलिए हमें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा और भिडे के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करनी पड़ी।'
 

गांधी अपने वकील और कुछ अन्य लोगों के साथ दक्कन जिमखाना पुलिस थाने गए थे और उन्होंने दक्षिणपंथी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 499 (मानहानि) और 505 (सार्वजनिक शरारत को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी।
 

गांधी ने तब कहा, 'भिडे ने न केवल बापू के खिलाफ बल्कि उनके परिवार के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थी।' भिडे पर जुलाई के अंतिम सप्ताह में अमरावती जिले में एक कार्यक्रम में बोलते हुए महात्मा गांधी के वंश के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उनकी टिप्पणी के बाद अमरावती और नासिक में श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान संगठन के संस्थापक भिडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed