फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Turkey's President reached India, Support can be got on NSG

टॉप 20 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है भारत और तुर्की: PM मोदी

Mon, 01 May 2017 12:08 PM IST
amarujala.com, Presented By: हर्षित गौतम
amarujala.com, Presented By: हर्षित गौतम Updated Mon, 01 May 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
Turkey's President reached India, Support can be got on NSG
समिट को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI

भारत-तुर्की बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व के टॉप 20 अर्थव्यवस्थाओं में भारत और तुर्की के नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अर्थव्यवस्था मजबूत करने में स्थिरता दिकाई है। तुर्की से संबंध बेहतर का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि हमें इस समृद्ध विरासत, विशाल क्षमता और द्विपक्षीय संबंधों (तुर्की के साथ) को बढ़ाने का अवसर बनाना होगा। पीएम ने कहा कि तीन साल पहले मेरी सरकार इसी महीने में सत्ता में आई थी, तब से हमने अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कई पहल की हैं।

विज्ञापन


जीएसटी कानून की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि हाल ही में जीएसटी कानून एक और पहल थी, देश में समान और कुशल कारोबारी वातावरण बनाने की पुरानी मांग थी। उन्होंने कहा कि भारतने अपने रेलवे का आधुनिकीकरण कर रहा है। पीएम ने कहा कि हम 50 शहरों में मेट्रो रेल और हाई स्पीड ट्रेन प्रॉजेक्ट की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। यहां उन्हें राष्ट्रपति और पीएम ने स्वागत किया। तुर्की प्रिसिडेंट राजघाट भी गए, जहां उन्होंने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी।  एर्दोगान आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी , उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में अपने देश में राष्ट्रपति प्रणाली के शासन पर जनमत संग्रह में जीत हासिल करने के बाद एर्दोगान तुर्की के बेहद ताकतवर नेता बन कर उभरे हैं। इस जीत के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है। भारत की निगाहें पाकिस्तान के भी करीबी इस देश से परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी), संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के साथ-साथ आतंकवाद पर अपने रुख के लिए समर्थन हासिल करना है।

भारत के लिए रवाना होने से पहले कश्मीर पर एर्दोगान के दिए बयान ने दोनों देशों के कूटनीतिज्ञों के बीच चर्चा तेज कर दी है। एर्दोगान ने भारत रवानगी से पहले तुर्की में एक भारतीय चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि कश्मीर घाटी में हिंसा रुकनी चाहिए। उन्होंने कश्मीर समस्या के हल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने का भी प्रस्ताव दिया। हालांकि एर्दोगान के बयान को लेकर भारत ने स्पष्ट किया है कि यह भारत का आंतरिक मामला है।

तुर्की-भारत संबंध अपनी अलग बुनियादों और मुद्दों पर आधारित

Turkey's President reached India, Support can be got on NSG

​भारत ने कहा कि भारत को पता है कि तुर्की के पाकिस्तान के साथ भी अच्छे संबंध हैं। और तुर्की-भारत संबंध अपनी अलग बुनियादों और मुद्दों पर आधारित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर भारत का पक्ष सर्वविदित है और कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। हालांकि उन्होंने यह पूछे जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि क्या भारत इस मसले को तुर्की के समक्ष उठाएगा। 

भारत तुर्की के बयान को ज्यादा तूल न देकर तुर्की के साथ अपने संबंध प्रगाढ़ करना चाहता है। ऐसे में भारत आतंकवाद के संबंध में अपने रुख पर तुर्की की सहमति हासिल कर पाकिस्तान को झटका देना चाहेगा। इसके अलावा भारत की योजना एनएसजी और संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता संबंधी अपने दावे पर भी तुर्की का समर्थन हासिल करना है।

दरअसल भारत की कोशिश मुस्लिम देशों में पाकिस्तान को अलग-थलग करने और उसके असर को कम करने की है। तुर्की के राष्ट्रपति की भारत यात्रा में सबकी निगाहें एर्दोगान और पीएम मोदी के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता और इसके ठीक बाद होने वाली प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता पर है। माना जा रहा है कि इन वार्ताओं में दोनों देशों के बीच एनर्जी, दवा, पेट्रोलियम, द्विपक्षीय व्यापार सहित अन्य क्षेत्रों में कई अहम समझौतों पर सहमति बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed