फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TTV Dinakaran named accused in FIR allegedly offering bribe for AIADMK's symbol

चुनाव चिह्न के लिए शशिकला के भतीजे पर घूस देने का आरोप, FIR दर्ज

Mon, 17 Apr 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Mon, 17 Apr 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
TTV Dinakaran named accused in FIR allegedly offering bribe for AIADMK's symbol
टीटीवी दिनकरण - फोटो : ANI

AIADMK के महासचिव शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनकरन की मुश्किलें बढ़ गई है, क्योंकि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने AIADMK के चुनाव चिह्न 'दो पत्ती के निशान' के लिए चुनाव आयोग को रिश्वत देने के प्रयास के मामले उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इस आरोप पर दिनकरन ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस किसी तरह का सम्मन भेजती है, तो उसका हम कानूनी तौर पर जवाब देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सुकेश नाम के किसी शख्स को नहीं जानते हैं और उन्होंने किसी को रिश्वत नहीं दी। 

विज्ञापन


रविवार की रात दिल्ली के हयात होटल से सुकेच चंद्रशेखर नामक कथित शख्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता देवेंद्र पठान ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


दरअसल, दिनाकरण को सुकेश चंदर नाम के शख्‍स ने कहा था कि 60 करोड़ रुपये देने पर AIADMK का चुनाव चिह्न शशिकला कैंप को मिल जाएगा। वे आरोपी के साथ लगातार संपर्क में थे और उन्‍हें जांच के दौरान पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। यह चुनाव चिह्न चुनाव आयोग ने पिछले महीने जब्‍त कर लिया था। दिनाकरण शशिकला कैंप से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


AIADMK का चुनाव चिह्न पौधे की दो पत्तियां हैं। जयललिता के निधन के बाद पार्टी में दो खेमे बन गए थे। एक खेमा शशिकला के नेतृत्‍व में जबकि दूसरा पूर्व सीएम ओ पन्‍नीरसेल्‍वम के नेतृत्‍व में है। दोनों खेमे चुनाव चिह्न पर दावा कर रहे हैं। आरके नगर उपचुनाव से पहले आयोग ने इस निशान को जब्‍त कर लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed