फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TSK 25K will be organized on 18th december Victor Kiplangat will be special Jhulan will accompany

कोलकाता: 'TSK 25K' में खास होंगे विक्टर क्पिलांगट, 18 को होगा आयोजन, झूलन देंगी साथ

Wed, 30 Nov 2022 08:31 PM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 30 Nov 2022 08:31 PM IST
सार

टाटा-25के (TSK 25K ) में इस बार दो मेहमान खास तौर पर शिरकत करने करेंगी, जिन्हें दो रत्नों का नाम दिया गया है, उसमें से एक झूलन गोस्वामी और बांग्ला अभिनेत्री शुभाश्री गांगुली हैं। 

विज्ञापन
TSK 25K will be organized on 18th december Victor Kiplangat will be special Jhulan will accompany
TSK 25K - फोटो : Social Media

विस्तार

टीएसके 25के रन का जो स्लोगन है, 'नतून जोश, नतून रन’, खुद ही इंसान को दौड़ने के लिए उत्साहित करता है। दो साल के कोरोना काल के बाद एक बार फिर जिस तरह से लोग इस रन को लेकर उत्साहित हैं, वह देखने लायक है। मैं खुद भी इसमें हिस्सा लूंगा। दौड़ना सेहत के लिए लाभदायक है। आइए, टाटा 25के में हिस्सा लें और एक नया रिकॉर्ड बनाएं। इस बार पिछली बार से संख्या अधिक होनी चाहिए। यह बात भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने टाटा 25के के काउंट डाउन के मौके पर कही।

विज्ञापन


टाटा-25के (TSK 25K ) में इस बार दो मेहमान खास तौर पर शिरकत करने करेंगी, जिन्हें दो रत्नों का नाम दिया गया है, उसमें से एक झूलन गोस्वामी और बांग्ला अभिनेत्री शुभाश्री गांगुली हैं। 
विज्ञापन

 

TSK 25K will be organized on 18th december Victor Kiplangat will be special Jhulan will accompany
टाटा के वरिष्ठ अधिकारी और टीएसके 25के के सहयोगी - फोटो : अमर उजाला

25के रन में ये दिग्गज होंगे शामिल

बताते चलें कि कोलकाता में टाटा का '25के रन' का आयोजन 18 दिसंबर को होने जा रहा है। इस बार का टाटा 25के बहुत ही खास होने जा रहा है। इसमें राष्ट्रमंडल खेलों के मैराथन चैंपियन युगांडा के विक्टर क्पिलांगट, रिकॉर्ड धारक केन्या के लियोनार्ड बारसोटन और दो बार के टोक्यो मैराथन विजेता इथियोपिया के बिरहानु लेगेस पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय एथलीट क्षेत्र में शामिल होंगे, और महिला वर्ग में 2022 टोक्यो मैराथन उपविजेता इथियोपिया की एशेट बेकेरे और बहरीन की 2019 टीएसके 25 के की उप विजेता देसी जीसा शामिल होंगी।

इसमें कई श्रेणियों में दौड़ होगी और इसका पंजीकरण 9 दिसंबर तक ही खुला है। इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। इस बार माना जा रहा है कि पिछली बार की तुलना में संख्या काफी अधिक होगी।

इस मौके पर बांग्ला अभिनेत्री शुभाश्री गांगुली ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अपने ही शहर में इतनी बड़ी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें सबको हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि दौड़ना सेहत के लिए सबसे अच्छा है। उन्होंने अपने जीवन की घटनाओं से इस बात को समझाने की कोशिश की कि, दौड़ सेहत के लिए कितना महत्वपूर्ण है। इस मौके पर टाटा के वरिष्ठ अधिकारी और टीएसके 25के के सहयोगी के अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed