फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Truth will not change by showing copy of Constitution, Anurag Thakur lashed out at Rahul Gandhi

Politics: ‘संविधान की प्रति दिखाने से सच नहीं बदलेगा’, राहुल गांधी पर बरसे अनुराग ठाकुर; याद दिलाया आपातकाल

Sun, 21 Jul 2024 07:08 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 21 Jul 2024 07:08 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आजकल राहुल गांधी संविधान से अधिक प्रेम दिखा रहे हैं लेकिन, संविधान की प्रति दिखाने से सच्चाई नहीं बदलेगी। ठाकुर ने कहा कि अगर किसी ने संविधान का अपमान किया है, तो वह कांग्रेस और गांधी परिवार है।

विज्ञापन
Truth will not change by showing copy of Constitution, Anurag Thakur lashed out at Rahul Gandhi
अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

आजकल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने हाथ में भारत के संविधान की प्रति लिए दिखते हैं। कई मौकों पर राहल के हाथ में संविधान की प्रति को देखा गया है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘आजकल राहुल गांधी और कांग्रेसी नेता संविधान से अधिक प्रेम दिखा रहे हैं। संविधान की प्रति दिखाने और इसकी झूठी कसमें खाने से सच्चाई नहीं बदलेगी। अगर किसी ने संविधान का अपमान किया है, तो वह कांग्रेस और गांधी परिवार है।’

विज्ञापन

 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर साधा निशाना

अनुराग ठाकुर यहीं नहीं रुके, उन्होंने संविधान के मुद्दे पर पूर्व प्रधामंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘1975 में आपातकाल लगाकर पूरे विपक्ष को जेल में डालकर कांग्रेस ने संविधान ही बदल दिया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने संविधान की आत्मा यानी प्रस्तावना को संविधान से ही अलग कर दिया था। संसद में पिछले सत्र में मैंने कांग्रेस नेताओं से पूछा था कि क्या उन्हें यह पता है कि संविधान की किताब में कितने पन्ने हैं। जिस संविधान की प्रति लेकर राहुल गांधी घूमते हैं, क्या उन्होंने उसकी प्रस्तावना भी पढ़ी है? इसमें कांग्रेस के संविधान विरोधी कृत्यों का जिक्र है।’ 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या राहुल गांधी इस विषय पर बोलेंगे?- ठाकुर 

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, ‘जिन्होंने संविधान भूमिका को लिखा, वे भारत में कानून के सर्वश्रेष्ठ जानकार थे। भूमिका में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील के के वेणुगोपाल ने लिखा है कि कांग्रेस सरकार न्यायपालिका को धमकाती थी और अंजाम भुगतने की धमकी भी देती थी। जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर दिया था तो उन्होंने देश में आपातकाल लागू कर दिया। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि क्या आप इस विषय पर बोलेंगे?’ 

विज्ञापन

कांग्रेस ने संविधान में 80 बार संशोधन किया- ठाकुर 

भारतीय जनता पार्टी सांसद के अनुसार, ‘कांग्रेस ने समय समय पर संविधान में संशोधन किए और देश पर आपातकाल थोपा। उस दौरान विपक्ष के नेताओं को जेल में रखा गया और मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। आम आदमी से उसके अधिकार छीन लिए गए। यह स्वतंत्र भारत का सबसे काला अध्याय था। जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह के कार्यकाल तक देश के संविधान में 80 बार संशोधन किया गया।’ 

राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को नहीं पढ़ा- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, ‘विडंबना यह है कि कांग्रेस ने भारतीय संविधान को कमजोर करने की कोशिश की और इसके लिए कई बार पार्टी की आलोचना की गई। खास बात यह है कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलते हैं। चाहे संसद के भीतर हो या कोई जनसभा हो, राहुल गांधी हर जगह अपने हाथ में संविधान की प्रति रखते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि राहुल गांधी ने अभी तक संविधान की प्रस्तावना को भी ठीक से नहीं पढ़ा है। इस पर राहुल गांधी और कांग्रेसी नेता कभी भी कुछ नहीं बोलेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed