{"_id":"5997e9f94f1c1b96718b4571","slug":"truth-behind-viral-picture-of-independence-day-flag-hoisting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: बाढ़ में तिरंगे को सलामी देते बच्चों की वायरल तस्वीर का सच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया: बाढ़ में तिरंगे को सलामी देते बच्चों की वायरल तस्वीर का सच
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
तिरंगे की वायरल तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सोशल मीडिया पर तिरंगे की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीर स्वतंत्रता दिवस के दिन असम के ढुबरी जिले के एक सरकारी स्कूल की है। जिसमें टीचर और छात्र सीने तक पानी में खड़े होकर तिरंगे को सलाम करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ये तस्वीर मिजानुर रहमान ने फेसबुक पर पोस्ट की थी जिसे हजारों लोगों ने शेयर किया है। तस्वीर ढुबरी जिले के नसकारा एलपी स्कूल की है। टेलीग्राफ अखबार के अनुसार असम सरकार की ओर से निर्देश जारी किया गया था कि सभी स्कूलों को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का रिकॉर्ड रखना था।
विज्ञापन
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सहायक शिक्षक मिजानुर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाने के बाद हमने सोचा कि फेसबुक पर पोस्ट करने के लिए तस्वीर लें। उन्होंने बताया कि तस्वीर में जो दो बच्चे नजर आ रहे हैं वो तैर सकते हैं इसलिए हमने उन्हें झंडे के पास जाने के लिए कहा था। उन्होंने तिरंगे को सलाम किया और हमने ये तस्वीर ले ली।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि हमें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की तस्वीर विभाग को रिकॉर्ड के तौर पर देनी होती है। इसलिए हर साल कार्यक्रम के बाद तस्वीर ली जाती है। गौरतलब है कि इस साल असम में बाढ़ के कारण हालात बहुत ही खराब हैं। 5 कमरों वाले इस स्कूल में पानी इतना भर चुका था कि खड़ा होना भी मुमकिन नहीं था। ऐसे में स्कूल प्रसाशन ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया।