{"_id":"572207784f1c1b6907a929a5","slug":"trupti-desai-reached-haji-ali-dargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी अली दरगाह पहुंची तृप्ति देसाई, आमने-सामने अड़े समर्थक-विरोधी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हाजी अली दरगाह पहुंची तृप्ति देसाई, आमने-सामने अड़े समर्थक-विरोधी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Apr 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनि शिंगणापुर और त्रयंबेकश्वर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की सफल लड़ाई लड़ने वाली तृप्ति देसाई के हाजी अली दरगाह में प्रवेश को लेकर खींचतान तेज हो गई है। अपने संगठन के सदस्यों के साथ तृप्ति दरगाह में प्रवेश के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं लेकिन पुलिस ने अभी अंदर घुसने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
वहीं तृप्ति के समर्थन और विरोध में भी कई संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। कुछ सामाजिक संगठन तृप्ति के इस कदम का समर्थन करते हुए मौके पर पहुंच गए हैं तो कुछ धार्मिक संगठनों ने भी उनका विरोध करने की घोषणा कर दी है। तृप्ति ने इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड के तीनों खानों से समर्थन देने की भी अपील की है।
विज्ञापन
इस बीच अवामी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तृप्ति के विरोध में दरगाह के बाहर प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। हंगामे को देखते हुए पुलिस ने दरगाह पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। दरगाह के चारों और कड़ी बैरीकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि भूमाता बिग्रेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने पहले ही घोषणा कर रखी थी कि 28 अप्रैल को वह हाजी अली दरगाह में इबादत कर महिलाओं के प्रवेश की लड़ाई लड़ेंगी। उनकी इस घोषणा के बाद से ही कई धार्मिक संगठनों ने उनके विरोध का ऐलान कर दिया था। एमआईएम नेता रफत हुसैन ने तो दरगाह में प्रवेश करने पर तृप्ति के मुंह पर कालिख पोतने की धमकी दी है। हुसैन ने कहा तृप्ति कानून हाथ में ले सकती हैं तो हम भी ऐसा कर सकते हैं।